
भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा सोमवार को संसद मार्ग के पास रोड शो का आयोजन को किया जाएगा। इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहेंगे। इस रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके चलते संसद मार्ग के आसपास कुछ रास्तों को सोमवार दोपहर बंद कर दिया जाएगा, जबकि कुछ जगहों पर यातायात दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे शुरू होगा रोड शो
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाला यह रोड शो दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसके चलते दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अशोक रोड, संसद मार्ग, जय सिंह रोड, रफी मार्ग (रेल भवन से संसद मार्ग तक), जंतर-मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बंग्ला साहिब लेन बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इस दौरान नई दिल्ली के आसपास आने से बचें। इसकी जगह वह अन्य रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि उन्हें जाम का सामना न करना पड़े।
यह सड़कें रहेंगी प्रभावित
इस रोड शो के चलते बाबा खड्ग सिंह रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बारखंबा रोड, पंचकुईयां रोड, रायसिना रोड, टॉलस्टॉय रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद से रेल भवन), रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग प्रभावित रहेंगे।
यहां ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
गोल डाकखाना
गुरुद्वारा रकाबगंज
विंडसर प्लेस
रेल भवन
संसद मार्ग जंक्शन
रायसिना रोड
जंतर-मंदर रोड जंक्शन
जनपथ
टॉलस्टॉय रोड-केजी मार्ग
वाहन चालकों के लिए सलाह
रोड शो के रास्तों से दूर रहें
रेलवे स्टेशन, बस अड्डे एवं एयरपोर्ट जाने वाले समय से निकलें
सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें
अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा न करें
सड़क पर वाहन को खड़ा न करें
किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति देखने पर इसकी सूचना पुलिस को दें
NEWS SOURCE : livehindustan
