
New Rule For Play Schools in Haryana: हरियाणा सरकार की ओर से प्ले स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दिशा निर्देश अनुसार प्ले स्कूल संचालक द्वारा अपने स्कूल का पंजीकरण करवाना अति आवश्यक है इसलिए जिले के सभी प्ले स्कूल संचालक अपने-अपने प्ले स्कूलों को पंजीकृत करवाने के लिए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के द्वारा प्ले स्कूलों के संबंध में नई गाइडलाइन तैयार की गई है। जिसमें आयोग ने सभी प्राइवेट प्ले स्कूलों के पंजीकरण करवाने को अनिवार्य कर दिया है। और स्कूलों के लिए मापदंड भी बनाए गए हैं। ये गाइडलाइन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हरियाणा सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी प्ले स्कूलों का पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को अधिकृत किया है। सभी प्ले स्कूलों को महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जिला स्तर पर 1 वर्ष के लिए पंजीकृत किया जाएगा।
कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। पंजीकरण से पहले निरीक्षण कमेटी द्वारा संबंध प्ले स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा और इलेक्शन रिपोर्ट के आधार पर पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसलिए प्रत्येक प्ले स्कूलों के संचालकों को अपने-अपने स्कूलों में सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करना होगा। जैसे कि स्कूल में केवल 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे का ही दाखिला होना चाहिए। शिक्षक और बच्चों का अनुपात 1:20 रहेगा। स्कूल में पर्याप्त पीने के पानी की सुविधा, आग बुझाने का यंत्र, फास्ट एंड किट, बच्चों के मनोरंजन से संबंधित सुविधाएं सभी प्रकार के रिकॉर्ड जिस्टर इत्यादि सही प्रकार से व्यवस्थित होने चाहिए। इसके अतिरिक्त स्कूल में जो स्टाफ भर्ती किया जाएगा उनके चरित्र जांच अनिवार्य होगी। जिसमें किसी भी स्टाफ सदस्य व संचालक पर पोक्सो अधिनियम के तहत कोई केस अथवा कोई मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि प्ले स्कूलों के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संगठन करते हुए। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा।
NEWS SOURCE : chopaltv
