
Mukhyamantri Relief Fund Scheme: हरियाणा सरकार गरीब लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएं लागू कर रही है ताकि गरीब व्यक्ति भी अपना इलाज अच्छे से अस्पताल में करवा सके और मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से रोगियों को सीधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गरीब व्यक्तियों को इलाज के लिए तुरंत प्रभाव से लाभ मिले इसको सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष योजना में संशोधन किया है। अब 3 बीमारियों के इलाज के स्थान पर करीब 25 बीमारियों के इलाज के लिए पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान करवा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थी सरल पोर्टल के माध्यम से सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि सिद्धा वेदा क्या लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक अपनी परिवार पहचान पत्र या आईडी के माध्यम से सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आवेदक को अपने चिकित्सा बिल ओपीडी बिल आदि जैसे अन्य संबंधित दस्तावेजों को अपलोड कर मुख्यमंत्री राहत कोष से चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष योजना में किए गए बदलावों के तहत यदि कोई बीमार आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में कवर नहीं हो रहा है तो आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को भी इस योजना के तहत लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें संबंधित सांसद संबंधित एमएलए, उपायुक्त, सिविल सर्जन, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, जिला परिषद के चेयरमैन, पंचायत समिति के चेयरमैन के सदस्य और नागराधीस को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
NEWS SOURCE : chopaltv
