
Sex Racket. मसाज पार्लरों में मसाज की आड़ में विदेशी लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है. पुलिस ने एक मॉल में बने दो स्पा सेंटर में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. आरोप है कि इनमें से एक मसाज पार्लर में विदेशी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस ने 18 युवतियों समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम पुलिस की टीम ने सोमवार को एमजीएफ मेगा सिटी मॉल में बने दोनों स्पा सेंटर में रेड कर यहां से थाईलैंड की तीन लड़कियों समेत, यूपी, दिल्ली, वेस्ट बंगाल की 18 लड़कियां और दोनों स्पा के मैनेजर समेत 9 ग्राहकों को पकड़ा है. दरअसल गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी ईस्ट की स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली कि गुरुग्राम के एमजी रोड परएमजीएफ मेगा सिटी मॉल में EVANTHE SPA और ALCOR SPA में मसाज पार्लर की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है.
