
भारतीय बाजार में दस रुपए के सिक्के का जबरदस्त चलन है। हर छोटे लेन-देन में इसका खूब उपयोग होता है। अब यह अफवाह उड़ रही है कि सरकार ने इस सिक्के को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कहां से शुरू हुई यह अफवाह और इसकी हकीकत क्या है। दरअसल, छत्तीइसगढ़ के बलौदाबाजार शहर में 10 रुपए के सिक्के नहीं चलने का अफवाह इस तरह से फैली हुई है कि व्यापारी और ग्राहक 10 रुपए का सिक्का नहीं ले रहे हैं। व्यापारी कहते हैं कि 10 रुपए का सिक्का नहीं चलता और ग्राहक कहते हैं कि हमें 10 रुपए का सिक्का मत दीजिए। यह नहीं चलता आखिरी दोनों के बीच सिर्फ अफवाह है। इस पर प्रशासनिक अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान बिल्कुल ना दें।
प्रचलन से बाहर है दस का सिक्का
बलौदाबाजार शहर में वर्षों से 10 रुपए के सिक्के का चलन पूरी तरह से बंद हो चुका है। कारण यह है कि किसी ने अफवाह फैलाई कि 10 रुपए का सिक्का नहीं चलता, जिसको लेकर व्यापारी भी 10 रुपए का सिक्का नहीं लेते और ग्राहक भी 10 रुपए का सिक्का लेने से कतराते हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही है। यह सिक्का बंद नहीं हुआ है। लोग अफवाहों पर ध्यान देकर इसे चलने से दूर कर रहे हैं। सिक्के नहीं चलने से जो यात्री या स्कूली छात्र बस में सफर करते हैं उन्हें भी काफी समस्या होती है। बस कंडक्टर 10 रुपए का सिक्का नहीं लेते हैं और कंडक्टर के पास जो सिक्के रहते हैं, उन्हें यात्री भी नहीं लेते।
NEWS SOURCE : chopaltv
