Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए वायरल वीडियो में दिखे लड़का-लड़की को कितनी हो सकती है सजा? चलती स्कूटी पर रोमांस…

जानिए वायरल वीडियो में दिखे लड़का-लड़की को कितनी हो सकती है सजा? चलती स्कूटी पर रोमांस…

faridabadnews24By faridabadnews24January 19, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पुलिस ने सड़क पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने के आरोप में युवक और एक नाबालिग युवती को पकड़ा है. ये दोनों लखनऊ के हजरतगंज में चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहे थे. लड़का स्कूटी चला रहा था. लड़की युवक की गोद में बैठी थी और उसे बाहों में भरकर गले लगाकर किस करती नजर आ रही थी.

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. जिसमें चलती स्कूटी पर एक युवक और युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. वीडियो के आधार पर पुलिस की टीम ने आखिरकार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. अब इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 294 के तहत मामला दर्ज किया है.

 

चलती स्कूटी पर रोमांस
मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है. पुलिस ने सड़क पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने के आरोप में युवक और एक नाबालिग युवती को पकड़ा है. ये दोनों लखनऊ के हजरतगंज में चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहे थे. लड़का स्कूटी चला रहा था. लड़की युवक की गोद में बैठी थी और उसे बाहों में भरकर गले लगाकर किस करती नजर आ रही थी. कुछ लोगों ने ये मंजर मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

 

आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज
इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुआ आईपीसी की धारा 279 और 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया. अब 23 साल के आरोपी युवक विक्की पुत्र विशंभर और नाबालिग युवती के खिलाफ पुलिस इन धाराओं के तहत ही कार्रवाई करने की तैयारी में है. आइए जानते हैं कि आईपीसी की ये धाराएं क्या प्रावधान करती हैं और इनके तहत दोषी पाए जाने पर कितनी सजा मिल सकती है.

आईपीसी की धारा 279 (IPC Section 279)
भारतीय दंड संहिता यानी IPC की धारा 279 के अनुसार, जो भी कोई किसी वाहन को एक सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही से चलाता है या सवारी करता है, जिससे मानव जीवन को कोई संकट हो या किसी व्यक्ति को चोट या आघात पहुंचना सम्भाव्य हो, तो ऐसा करने वाला आरोपी माना जाएगा.

 

सजा का प्रावधान
दोषी पाए जाने पर उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास की सजा होगी, जिसे छह महीने तक बढ़ाया जा सकता है. या उस पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा, जो एक हजार रुपए तक हो सकता है. या फिर दोषी को दोनों तरह से दंडित किया जाएगा. यह एक जमानती और संज्ञेय अपराध है. ऐसे मामलों की सुनवाई किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा की जा सकती है. यह अपराध समझौता करने योग्य नहीं है.

 

आईपीसी की धारा 294 (IPC Section 294)
भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के अनुसार, जो भी कोई दूसरों को चिढ़ाने के इरादे से, किसी भी सार्वजनिक जगह पर कोई भी अश्लील कार्य करता है, या किसी भी सार्वजनिक स्थान या उसके आस पास कोई अश्लील गाना, कथागीत या शब्द गाता है या बोलता है तो वह इस धारा के तहत आरोपी माना जाएगा.

आसान भाषा में कहें तो आईपीसी की धारा 294 में प्रावधान किया गया है कि यदि कोई पुरुष या महिला किसी को सार्वजनिक पर किसी भी तरह का अश्लील कार्य करता है, तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकती है. हालांकि कानून में अश्लील की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं दी गई है. इसका मतलब ऐसे समझा जा सकता है कि अगर आप रेलवे स्टेशन, बाजार, स्कूल या फिर किसी भी सार्वजनिक जगह पर अपनी प्रेमिका या अपने प्रेमी या फिर अपने पति या पत्नी को किस करते हैं, या आलिंगन करते हैं. यो रोमांस करते हैं तो पुलिस इसे अश्लीलता बताकर आपके खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत कार्रवाई कर सकती है.

 

सजा का प्रावधान
ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले शख्स को किसी एक अवधि के लिए कारावास की सजा हो सकती है, जिसे तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही उस पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है या फिर उसे दोनों प्रकार से दंडित किया जा सकता है. यह एक जमानती और संज्ञेय अपराध है. ऐसे मामले किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय हैं. हालांकि यह अपराध समझौता करने योग्य नहीं है.

वायरल हो गया था वीडियो
लखनऊ की सड़क पर चलती स्कूटी पर लड़के-लड़की के फिल्मी रोमांस का वीडियो कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया था. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों का कहना है कि इस बेशर्मी भरे अंदाज में सड़क पर ऐसी हरकत करते हुए चलना कपल के लिए तो खतरनाक है ही, साथ ही ये ट्रैफिक रूल्स का खुलेआम उल्लंघन भी है.
NEWS SOURCE : aajtak
faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.