Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 10 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया शादी में साथ डांस करने से रोका तो

10 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया शादी में साथ डांस करने से रोका तो

faridabadnews24By faridabadnews24January 20, 2023Updated:January 20, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार केे हाजीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक शादी समारोह में जब लड़कियों ने दबंग लड़कों को साथ में डांस करने से रोका तो दबंगों ने 10 साल की मासूम लड़की को जिंदा जला दिया. बच्ची का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

बिहार के हाजीपुर में दबंगई और हैवानियत की खौफनाक वारदात सामने आई है. शादी के जश्न में डांस कर रही लड़कियों ने गांव के मनचले दबंगों को साथ में डांस करने से रोका तो दबंगों ने 10 साल की मासूम लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया.  यह घटना बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा की है. दरअसल राजापाकड़ के बहुआरा में बुधवार की रात एक शादी समारोह के लिए बारात निकल रही थी. दरवाजे पर मोहल्ले की लड़कियां बारात की विदाई में डांस कर रही थी. इसी दौरान गांव के कुछ मनचले लड़के, डांस कर रही लड़कियों के बीच पहुंच कर डांस करने की कोशिश करने लगे. लड़कियों ने डांस के बहाने छेड़खानी करने वाले लड़कों का विरोध किया तो पास के मोहल्ले के मनचले लड़के वहां से चले गए.

 

इसके बाद जैसे ही मोहल्ले के लोग बारात के लिए निकल गए, रात और एकांत का फायदा उठाते हुए दबंग लड़कों ने एक लड़की को पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया. घायल लड़की को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और दर्द से कराह रही पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया. आग से झुलसने वाली लड़की महज 10 साल की है और छठी क्लास की छात्रा है.

 

आग से बुरी तरह झुलस चुकी लड़की ने पुलिस को बताया कि बगल वाले टोले के भैय्या ने पीछे से पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. इस पूरे मामले को लेकर महुआ SDPO पूनम केसरी ने बताया कि शादी समारोह में डांस करने को लेकर पास के मोहल्ले के लड़कों से झगड़ा हुआ था.  आरोपी लड़कों ने बदले की नियत से आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने शुरूआती जांच में लड़कियों से मनचले लड़कों की डांस करने को लेकर झड़प की पुष्टि की है, साथ ही वारदात वाली जगह पर जले कपड़े और केरोसिन जैसी चीज भी मिली है. बता दें कि वारदात में शामिल आरोपी फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की है.

 

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Una niña de 10 años fue quemada viva echándole gasolina si le impedían bailar con ella en la boda
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.