
फरीदाबाद/ बल्लभगढ़ ( मिथलेश मिश्रा ) : अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा लगातार रक्तदान शिविर की कड़ी में बल्लभगढ़ मुकेश कॉलोनी में समाजसेवी जितेंद्र बंसल व मोनिका बंसल के संयोजन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिप्पर चंद शर्मा व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजेंद्र सौरोत का समाज के प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल व शिविर संयोजक जितेंद्र बंसल ने शॉल भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने समाज की टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। केदारनाथ अग्रवाल ने शिविर में सहयोग करने के लिए कपिल सिंगला, व्यापारी संगठन के प्रधान प्रदीप गुप्ता , संजू भडाना, अमित सैनी, प्रदीप, गुलशन बंसल, अरुण द्विवेदी, सतवीर शर्मा, कृष्ण कुमार गोयल, अतुल सिंगला, शिवम बंसल, जितेंद्र सिंगला, ललित गोयल आदि का आभार प्रकट किया
