
गाजियाबाद. एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शराब पिलाने से मना करने पर व्यक्ति की चाकू से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन उसमें हत्यारोपित का चेहरा नहीं दिख रहा है. मूल रूप से ग्राम जमुखिया थाना बेनीगंज जिला हरदोई के 55 वर्षीय माली जगदीश कनौनिया वंदना एन्क्लेव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे. मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. उनके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद थी. उसमें दिख रहा था कि एक व्यक्ति पिता से झगड़ा कर रहा है. उसने उनके पेट में दो बार चाकू घोंपा है.
