Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर नए छात्रों का हुआ यज्ञोपवीत, फहराया तिरंगा

स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर नए छात्रों का हुआ यज्ञोपवीत, फहराया तिरंगा

faridabadnews24By faridabadnews24January 27, 2023No Comments2 Mins Read
Faridabad : श्री सिद्धदाता आश्रम में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय का आज बसंत पंचमी के अवसर पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर
आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने नए छात्रों का यज्ञेपवीत संस्कार करवाया। जिसके बाद छात्र शिखाबंधन और दंड के साथ भिक्षा मांगने के लिए निकले। वैदिक रीति में इसे बटुकों यानि छात्रों के लिए नए जीवन का प्रारंभ माना जाता है। इस अवसर पर अधिकांश बच्चों के अभिभावक भी पहुंचे और उन्होंने नम आंखों से अपने बच्चों को भिक्षा दी। हालांकि वह अपने बच्चों को धर्म पथ पर आगे बढ़ते देखकर बड़े प्रसन्न भी नजर आए। लेकिन भिक्षा देते समय थोड़ा अनुभव नमी देने वाला रहा।
इस अवसर पर श्री गुरु महाराज ने बताया कि वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय समाज में संस्कृत और संस्कृति के पुनस्र्थापना के लिए प्रयासरत है जो कि वैकुंठवासी स्वामीजी का भी सपना था। इस अवसर पर शिक्षा की देवी माता सरस्वती का भी सविधि पूजन किया गया।
वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा भी फहराया गया और सभी ने राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष किए। महाविद्यालय के छात्रों ने बहुत ही सधे तरीके से संस्कृत, हिन्दी एवं अंगे्रजी में सम्भाषण प्रस्तुत किए और अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत कीं। सभी छात्रों को उनके लिए उपयोगी वस्तुएं भी प्रदान की गई। इस बार हर बार से अधिक संख्या में भक्तों ने भागीदारी की और गणतंत्र दिवस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के गवाह बने। सभी को श्री गुरु महाराज ने प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया और हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भोजन प्रसाद भी प्राप्त किया।
En el día de la fundación de Swami Sudarshanacharya Ved Vedang Sanskrit Mahavidyalaya faridabadnews faridabadnews24 izaron el tricolor los nuevos estudiantes realizaron Yagnyopaveet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.