Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें इस बात में कितना दम है, मीट खाने से हड्डियां हो सकती हैं कमजोर! : Bone Health

जानें इस बात में कितना दम है, मीट खाने से हड्डियां हो सकती हैं कमजोर! : Bone Health

faridabadnews24By faridabadnews24January 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मीट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. लोगों के बीच यह धारणा है कि वो जितना मीट खाएंगे, उन्हें उतना ही प्रोटीन मिलेगा लेकिन प्रोटीन के लिए केवल मीट पर निर्भर करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. खासकर एनिमल प्रोटीन हड्डियों को कमजोर कर सकता है. कई अध्ययनों से पता चला है कि प्लांट-बेस्ड प्रोटीन की तुलना में एनिमल-बेस्ड प्रोटीन हड्डियों को कमजोर करता है. कई रिसर्च के अनुसार, जो लोग बहुत अधिक मांस का सेवन करते हैं, उनमें ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है.

 

 

क्या वाकई नॉन वेज से हड्डियां कमजोर होती हैं

मांस या प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन हड्डियों को कैसे प्रभावित करता है, इस बारे में पोषण विशेषज्ञ अंजलि मुखर्जी ने हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था, ”हाई प्रोटीन डाइट हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है और कैल्शियम की कमी की भी वजह बन सकती है. प्रोटीन हड्डी के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन बहुत अधिक एनिमल प्रोटीन विशेष रूप से रेड मीट वास्तव में आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है.”

उन्होंने आगे कहा कि जब एनिमल प्रोटीन के सेवन की बात आती है तो इसे हड्डियों की संरचना के लिए अहम बताया जाता है. प्रोटीन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है लेकिन अगर मात्रा का ध्यान ना रखा जाए तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं. किसी को अपने प्रोटीन इनटेक के लिए सिर्फ रेड मीट पर निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने आहार में इसके साथ ही डेयरी प्रॉडक्ट, मछली, चिकन और प्लांट बेस्ड प्रोटीन के सोर्सेस को भी शामिल करना चाहिए.

प्रोटीन के लिए मांस पर निर्भर रहना गलत

उन्होंने कहा कि आपके प्रोटीन इनटेक में भरपूर मात्रा में फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का संयोजन होना चाहिए. पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, मांस में हाई फॉस्फोरस-टू-कैल्शियम रेशियो होता है जो calcium excretion (कैल्शियम उत्सर्जन, जिसमें यूरीन के जरिए कैल्शियम शरीर से बाहर निकलने लगता है) को बढ़ाता है और bone demineralisation (हड्डी के विखनिजीकरण, यानी हड्डियों के लिए जरूरी खनिजों की कमी होना) का कारण बन सकता है. पशु प्रोटीन विशेष रूप से रेड मीट का सेवन खून को अम्लीय बना सकता है जिससे हड्डियों पर मौजूद कैल्शियम की परतें हटाने लगती हैं.

 

पहले भी हो चुकी हैं कई रिसर्च

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित 2014 के एक अध्ययन में सुझाव दिया गया है कि जब आप उचित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करते हैं तो प्रोटीन भी आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. वहीं, कई अन्य अध्ययनों में भी पाया गया है कि प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों में वृद्धि और एनिमल बेस्ड खाद्य पदार्थों की खपत में कमी हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज और कई प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है. पौधे-आधारित आहार भी कम सेवन का कारण बन सकते हैं. कैल्शियम और विटामिन डी, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं.

 

आहार में संतुलन बनाना है जरूरी

बहरहाल प्लांट बेस्ड और एनिमल बेस्ड दोनों में तरह के प्रोटीन में अमीनो एसिड की संरचना भिन्न होती है और इसलिए इसे पूरी तरह एक दूसरे की जगह रिप्लेस नहीं किया जा सकता है लेकिन इनमें संतुलन बनाया जा सकता है. अत्यधिक रेड मीट के सेवन से डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ता है. ऐसे में अपने आहार में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है.

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Sepa lo fuerte que es esta cosa
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.