
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी का घर उस वक्त गमगीन माहौल में तब्दील हो गया जब दुल्हन की मौत हो गई. दुल्हन की अचानक मौत हो जाने से पूरा परिवार सहम गया. जिससे खुशियों के घर में मातम छा गया.दरअसल, पूरी घटना मेरठ जिले के जागृति बिहार के सेक्टर 8 की है. यहां 24 घंटे पहले ससुराल आई एक दुल्हन की मौत हो गई. जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया है. इस हादसे को जानकर हर कोई हैरान है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि इस तरह से दुल्हन की मौत हो सकती है.
