Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अस्पताल ले जाया गया, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने गोली मारी

अस्पताल ले जाया गया, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने गोली मारी

faridabadnews24By faridabadnews24January 29, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास (Health Minister Naba Das) को गोली मार दी. जब उन्हें गोली मारी गई तब वो नाबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास को रविवार को झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक ने गोली मार दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे. ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने संवाददाताओं को बताया, “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी. घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.”

 

भोई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने कहा कि एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है. एक वीडियो में मंत्री दास अचेत नजर आ रहे हैं और उनके सीने से खून बह रहा है. वीडियो में स्थानीय लोग मंत्री को उठाकर कार की अगली सीट पर बैठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. एसडीपीओ के मुताबिक, मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में ‘बेहतर इलाज’ के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. दास पर हमले के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया. मंत्री की समर्थकों ने उनकी ‘सुरक्षा में चूक’ पर सवाल उठाए. कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी.

 

 

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि जैसे ही वह अपने वाहन से बाहर निकले, उन्हें गोली मार दी गई. हमले के पीछे के मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं हैं.  लोक शिकायत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में नाबा दास मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. जब वह पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने देखा कि एक पुलिस कर्मी नजदीक से गोली चलाकर भाग रहा है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “मैं इस घटना से स्तब्ध हूं. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को निर्देश दिया गया है. क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है.”

NEWS SOURCE : ndtv
faridabadnews faridabadnews24 llevado al hospital Ministro de salud de Odisha asesinado a tiros por un policía
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.