
faridabad : आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी संतोष यादव ने भाजपा सरकार को गरीब,मजदूर विरोधी बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने केवल बड़े उद्योगपति और शर्मायदारों को फायदा पंहुचाने के लिए बजट तैयार किया है ,इस वजट में दलित,पिछड़ों,गरीब,मजदूर ,किसान और छोटे ब्यापारियों के लिए कोई जनहित योजना नही है।महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के जनहित को इस बजट में ध्यान नही रखा गया।कोई भी ऐसी योजना इस बजट में गरीब जनता के हक की नही है ।भाजपा सरकार ने बैंकों का मुंह केवल अडानी अम्बानी जैसे उद्योगपतियों के लिए खोला हुआ है।जिस कारण महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है।शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कटौती कर भाजपा सरकार ने देश की जनता को संदेश दिया है कि वह देश को शिक्षित नही देखना चाहते ,भाजपा सरकार को कोरोंनाकाल से सबक लेकर अस्पताल और आम जनता के इलाज की ब्यवस्था बजट में करनी चाहिए थी जो नही की।
