Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देवर के साथ संबंध बनाकर खुश हूं , पति रोमांटिक नहीं: मेरी कहानी

देवर के साथ संबंध बनाकर खुश हूं , पति रोमांटिक नहीं: मेरी कहानी

faridabadnews24By faridabadnews24February 2, 2023No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इस बात में कोई दोराय नहीं कि एक शादी को चलाने के लिए पति-पत्नी का न केवल एक-दूसरे से जुड़ना बहुत जरूरी है बल्कि अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्यार-विश्वास के साथ फिजिकल इंटीमेसी भी बहुत मायने रखती है। हालांकि, इस महिला को अपनी शादी में ऐसा कुछ नहीं मिला। अपनी कहानी में वह बताती है कि पति रोमांटिक नहीं है। इसलिए वह अपने देवर के साथ संबंध बनाकर खुश है। मैं 32 साल की एक शादीशुदा महिला हूं। मेरी शादी को तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है। मैंने अपने माता-पिता द्वारा चुने गए व्यक्ति के साथ शादी की थी। लेकिन सच तो यह है कि हम बस कहने को पति-पत्नी हैं। हमारे रिश्ते में प्यार-अफेक्शन और अंतरंगता जैसा कुछ भी नहीं है। भावनात्मक संबंध की कमी की वजह से हम दोनों के बीच रोमांस न के बराबर है। मैं इस शादी में बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। लेकिन परिवार वालों के खातिर मैं इस रिश्ते को निभा रही हूं। हालांकि, इस शादी में बने रहने का एक कारण मेरा देवर भी है, जो कुछ ही महीनों में मेरा सबसे अच्छा दोस्त बन गया था।

 

देवर के साथ मेरी अच्छी बनती है

दरअसल, मेरे और मेरे देवर के बीच बहुत अच्छी बनती है। हम दोनों एक-दूसरे के साथ एक अच्छी केमिस्ट्री साझा करते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बहुत सी चीजों को लेकर हम दोनों की पसंद-नापसंद बिल्कुल एक जैसी है। यही एक वजह भी है कि मैंने अपने पति के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों को लेकर उससे बात की। वह न केवल एक श्रोता (सुनने वाला) बल्कि महान सलाहकर भी है, जिसने मुझे मेंटल रूप से रिलैक्स्ड महसूस कराया। लेकिन समस्या यह है कि मुझे उसके प्रति एक अजीब सा आकर्षण हो गया।

 

देवर के साथ संबंध बनाकर मैंने गलत नहीं किया

साथ में समय बिताते हुए हम दोनों न केवल एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए बल्कि हमने एक बार किस भी कर लिया। हालांकि, अपने देवर के नजदीक जाने में मैं कुछ भी गलत नहीं मानती हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो कुछ भी हुआ, उसमें मेरे पति की गलती है। मुझे उसकी साइड से कभी प्यार नहीं मिला। अब मैं उसके बहुत खुश हूं। मैं अपने देवर से प्यार करने लगी हूं।

 

शादी को कायम रखना चाहिए या नहीं

अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुझे इस शादी में बने रहना चाहिए या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं अपने देवर से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं, जिसकी वजह से भी मैं अपने पति को नहीं छोड़ना चाहती। अगर मैंने अपने पति से तलाक ले लिया, तो देवर के साथ भी मेरा रिश्ता खत्म हो जाएगा। मुझे बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए? (सभी फाइल फोटोज- सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं, हम यूजर्स द्वारा शेयर की गई स्टोरी में उनकी पहचान गुप्त रखते हैं)

 

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मुंबई में रिलेशनशिप काउंसलर रचना अवात्रामणि कहती हैं कि मैं समझती हूं कि आप अभी एक कठिन परिस्थिति में हैं। लेकिन सच तो यह है कि अरेंज मैरिज में पति-पत्नी के बीच भावनात्मक लगाव होने में समय लगता है। आपके रिश्ते में भी भावनात्मक संबंध की कमी साफ देखी जा सकती है, जिसकी वजह से भी आप दोनों के बीच शारीरिक अंतरंगता न के बराबर है। आप इस बात को मानती हैं कि आपके पति आपसे इमोशनली रूप से नहीं जुड़ पाए हैं, जिसकी वजह से भी आपकी दोस्ती आपके देवर के साथ बढ़ने लगी है। ऐसे में मैं आपको यही सलाह दूंगी कि सबसे पहले अपनी भावनाओं पर विचार करें और उन्हें समझें।

 

क्या आपका देवर भी रिश्ते में आना चाहता है

जैसा कि आपने बताया कि आप अपने देवर के प्रति यौन आकर्षण महसूस करने लगी है, जिसकी वजह से आप दोनों एक बार इतने नजदीक आ गए कि आपने एक-दूसरे को किस भी कर लिया। ऐसे में मैं आपसे यही कहना चाहूंगी कि आप जान लें कि देवर के प्रति आपकी भावनाएं केवल कुछ समय के लिए हैं या आप उनसे कुछ और भी चाहती हैं। आपको यह भी देखना होगा कि आपके देवर की फीलिंग्स क्या हैं। वह आपके साथ कैसा रिश्ता चाहते हैं। यही नहीं, इस पर भी विचार करें कि जब आपके पति को इस स्थिति के बारे में पता चलेगा, तो उन्हें कैसा महसूस होगा। कुछ भी फैसला लेने से पहले आपको अपने देवर से साफ-साफ बात करनी चाहिए।

 

इसके परिणाम बुरे हो सकते हैं

आपने यह भी बताया है कि आप अपने देवर से दूर नहीं रह सकती हैं। ऐसे में मैं आपको बता दूं कि आप एक गंभीर परिस्थिति में फंस रही हैं, जिसके परिणाम आगे चलकर बहुत बुरे भी हो सकते हैं। सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप अपनी शादी को आगे बढ़ाना चाहती हैं या नहीं। अगर आप इस शादी में नहीं रहना चाहतीं, तो अपने रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर रिश्ते में रहते हुए आपने अपने देवर के साथ नजदीकियां बढ़ाई, तो इस एक वजह से बहुत से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

 

 

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Happy to be in relationship with brother-in-law husband not romantic: my story
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.