
Jaya Kishori Claim Peahen Pregnancy: कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की चर्चा आज देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार विदेशों तक होती है. वो एक सेलिब्रेटी और यूथ आइकॉन हैं. रियल और वर्चुअल वर्ल्ड दोनों जगह उनके करोड़ों फैंस और फॉलोवर्स हैं. फेसबुक पर ही उन्हें करीब एक करोड़ लोग फॉलो करते हैं. पिछले कुछ समय से वो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में रहती हैं. कथा के प्रसंग हो या फिर उनकी प्रेरणा देने वाली बातें, लोग अक्सर उन्हें याद करते हैं. आज यहां चर्चा उनके उस दावे की जो उन्होंने कुछ समय पहले अपनी एक कथा के दौरान किया था. दरअसल तब उन्होंने कहा था कि मोर और मोरनी शारीरिक संभोग नहीं करते हैं. मोरनी, मोर के आंसुओं को पीकर गर्भवती होती है. ऐसे में अब हमारा सवाल यह है कि जया किशोरी के इस दावे में कितनी सच्चाई है? क्या सच में मोरनी वैसे ही प्रेग्नेंट होती है, जैसा उन्होंने दावा किया था.
जया किशोरी लाइफ मैनेजमेंट टिप्स और मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं. लाइफ से जुड़े विषयों पर वे सेमिनार और वेबिनार भी लेती हैं.

कुछ महीने पहले जया किशोरी ने कथावाचन के दौरान दावा किया था कि मोरनी और मोर कभी शारीरिक संभोग नहीं करते हैं. मोरनी मोर के आंसुओं को पीकर गर्भवती होती है. उनके इस दावे पर सोशल मीडिया में लोगों ने अपनी-अपनी सोच के हिसाब से अलग अलग राय रखी थी.
दरअसल जया किशोरी ने ये कहा था कि मोर और मोरनी कभी भी शारीरिक संभोग नहीं करते हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि फिर मोरनी के संतान कैसे होते हैं? इसी सभा में उन्होंने आगे कहा था कि मोरनी मोर के आंसुओं को पीकर गर्भ धारण करती है. यही वजह है कि भगवान श्रीकृष्ण मोर पंख लगाते हैं.’
विज्ञान की नजर से देखें तो उनके इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है. मोर मोरनी संबंध स्थापित करते हैं, जिसके बाद मोरनी गर्भ धारण करती है. जया किशोरी से पहले एक अन्य कथा वाचक ने भी ये आंसू वाली थ्योरी देते हुए कहा था कि मोर ब्रह्मचारी होता है, इसिलिए उसे राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है.
NEWS SOURCE : zeenews