Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » युवा भाजपा नेता प्रवीण चंदीला के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया केंद्रीय मंत्री का जन्मदिवस समारोह

युवा भाजपा नेता प्रवीण चंदीला के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया केंद्रीय मंत्री का जन्मदिवस समारोह

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिवस जिले के युवा भाजपाईयों ने धूमधाम के साथ मनाया। इसी कड़ी में आज युवा भाजपा नेता प्रवीण चंदीला के सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 31 किलो का केक काटा और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। इस दौरान युवा भाजपा नेता प्रवीण चंदीला सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, कृष्णपाल गुर्जर जिंदाबाद व भाजपा पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ युवा कार्यकर्ता होते है और युवा भाजपा का संगठन मजबूत होने के साथ-साथ अनुशासित भी है।

 

 

उन्होंने कहा कि आज केंद्र में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने में प्रयासरत है वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। पिछले आठ सालों में जितना विकास देश और प्रदेश का भाजपा सरकार में हुआ है, उतना विकास पिछले 70 सालों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि सरकार की नीतियों का लाभ जरूरतमंद और आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें, जिससे कि संगठन मजबूत हो और लोगों को सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ मिल सके। इस मौके पर युवा भाजपा नेता एवं कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण चंदीला ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश-प्रदेश में जहां मोदी-मनोहर सरकार हर वर्ग का समान विकास कर रही है वहीं फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में समूचे जिले में युद्धस्तर पर विकास कार्य चल रहे है l

 

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जहां नई-नई सडक़ें बनवाई जा रही है वहीं जिले के कनेक्विटी को बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में फरीदाबाद विकास की नई बुलंदियों को छूऐगा। श्री चंदीला ने केंद्रीय राज्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि युवा भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। इस अवसर पर राजू तोमर, प्रवीण भड़ाना, अनिल पहलवान, नितिश खटाना, योगेश चंदीला, आदेश भड़ाना, सन्नी चंदीला, सचिन नागर, अमित नागर, सुंदर फागना, मनोज कुमार मीणा, प्रशांत मलिक, मोहित, अमित चंदीला एडवोकेट, टिंकू चंदीला, सुमित बिधूड़ी, शिवकेश भाटी, बंटी ठाकुर, योगेश ठाकुर, रोहित छाबड़ी, ललित छाबड़ी, प्रदीप छाबड़ी, सरफराज, अफजल खान, अमित चौधरी सहित सैकड़ों युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 the birthday celebration of the Union minister was celebrated with great fanfare. Under the leadership of young BJP leader Praveen Chandila
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.