
India Post Office Bharti 2023: भारतीय डाक विभाग में पोस्टल सर्कल के अंतर्गत 10वीं पास के लिए ग्रामीण डाक सेवक एवं अन्य 40889 रिक्त पदों के लिए सरकारी नौकरी सूचना आमंत्रित किया है। इस पद के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को चयन विभाग द्वारा बिना लिखित परीक्षा के मेरिट सूची के आधार पर किया जावेगा साथ ही अभ्यर्थियों को 12000 – 29380 रुपया प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जावेगा। पोस्ट आफिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। जिसकी विस्तृत जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी
- विभाग का नाम – भारतीय डाक विभाग
- पद का नाम – ग्रामीण डाक सेवक एवं अन्य
- पदों की संख्या – 40889
- योग्यता – 10वीं पास
- आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन
- सैलरी – 12000 – 29380 रुपया प्रतिमाह
- आवेदन प्रारंभ तिथि – 27 जनवरी 2023
- अंतिम तिथि – 16 फरवरी 2023
- नौकरी स्थान – भारत
- ऑफिशियल वेबसाइट – indiapostgdsonline.gov.
भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से दसवीं पास होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए डाक विभाग की ऑफिशल नोटिफिकेशन जांच कर सकते हैं।
इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए आयु सीमा से जुड़ी छूट एवं विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन अवलोकन कर लेवे।
इस भर्ती के लिए ओबीसी एवं जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपया आवेदन शुल्क देना होगा एवं एससी एसटी केटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क है।
डाक विभाग द्वारा अभ्यर्थियों का चयन दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार किया जावेगा। नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए डाक विभाग की विभागीय विज्ञापन अवलोकन कर लेवे।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in जाकर नीचे दिए गए निर्देश को पालन कर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- पहले डाक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट विजिट करें।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- उसके बाद ग्रामीण डाक सेवक ऑनलाइन फॉर्म को क्लिक करें।
- अपनी संपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन को क्लिक करें।
- अब आप के फार्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है।
- भविष्य के संदर्भ में एक प्रति आवेदन फार्म प्रिंट कर लेवे।
NEWS SOURCE : chopaltv
