Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मीडियाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की, सूरजकुंड मेले में प्रशासन के तमाम दावे फेल, पुलिस भी दिखी बेबस

मीडियाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की, सूरजकुंड मेले में प्रशासन के तमाम दावे फेल, पुलिस भी दिखी बेबस

faridabadnews24By faridabadnews24February 7, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : punjabkesari

फरीदाबाद : सूरजकुंड में चल रहे 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हरियाणवी नाइट के दौरान हरियाणा टूरिज्म विभाग और पुलिस की लापरवाही सामने आई। इसके चलते मीडियाकर्मियों को कवरेज के दौरान न केवल भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। मीडिया के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर मेले की चौपाल पर बैठे जिला उपायुक्त से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से बार-बार शिकायत की गई। इसके बावजूद पुलिसकर्मी, मीडिया गैलरी में बेकाबू भीड़ को हटाने में असफल रहे। यही नहीं अपनी ड्यूटी करने की बजाए पुलिसकर्मी हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया की परफॉर्मेंस को अपने मोबाइल में कैमरे में कैद करते हुए नजर आए। इतना कुछ होने के बावजूद न केवल जिला प्रशासन के आला अधिकारी बल्कि पुलिस के आला अधिकारियों सहित टूरिज्म विभाग के अधिकारी भी मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखते रहे।

ड्यूटी भूलकर फोन में वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे पुलिसकर्मी

दरअसल 19 फरवरी तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों के लिए अलग से मीडिया गैलरी बनाई गई है। यही नहीं प्रशासन द्वारा जिले और बाहर से आने वाले मीडिया कर्मियों के लिए तमाम सुविधाएं करने का दावा किया गया था, लेकिन 6 फरवरी को मेले के चौथे दिन ही प्रशासन के इन दावों की हवा निकल गई। दरअसल सोमवार को मेले में हरियाणवी नाइट का आयोजन किया गया था, जिसमें कई हरियाणवी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान पुलिस की भारी लापरवाही देखने को मिली। मेले की कवरेज के लिए बनाई गई जिस मीडिया गैलरी में केवल मीडिया से जुड़े लोगों की एंट्री अलाउड थी, वहां न सिर्फ पुलिसकर्मी बल्कि आम जनता को भी घुसा दिया गया। आम जनता न केवल मीडिया गैलरी में डांस करती रही, बल्कि इस दौरान जमकर हूटिंग भी की गई। हैरानी की बात यह है कि महिला कलाकार को देखकर हरियाणा पुलिस के जवान भी अपनी ड्यूटी भूलकर झूमते नजर आए। मीडिया गैलरी में घुसे लोगों को बाहर निकालने की बजाए पुलिसकर्मी अपने फोन में कलाकार को कैद करने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे थे। इसके चलते मीडिया कर्मियों को कवरेज करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

PunjabKesari

 

प्रशासन के तमाम दावे हुए फेल, शिकायत करने के बाद भी भीड़ को नहीं कर पाए काबू

मेले में हो रही इस अव्यवस्था को लेकर मीडिया कर्मियों ने इसकी शिकायत वहां बैठे जिला उपायुक्त और पुलिस के आला अधिकारियों की दी, लेकिन न तो जिला उपायुक्त और न ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मीडिया गैलरी में घुसे आम लोगों को बाहर निकालने के लिए कोई कदम उठाया। अव्यवस्था का आलम ऐसा था कि मीडिया के ज्यादातर लोगों को बिना कवरेज किए ही वापस लौटना पड़ा। 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की कवरेज के दौरान  मीडिया कर्मियों को धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे सूरजकुंड मेले को लेकर इस तरह की लापरवाही को आखिर कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। बड़ा सवाल यह है कि जिस मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक पर्यटक पहुंचते हैं, वहां इस तरह की अव्यवस्था को लेकर हरियाणा के पर्यटन मंत्री और केंद्रीय पर्यटन मंत्री की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

all the claims of administration failed in Surajkund fair faridabadnews faridabadnews24 police also looked helpless Pushing with media persons
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.