
गोरखपुर. एक छात्रा का उसी के क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने कपड़ा बदलते हुए वीडियो बना लिया. इसके बाद उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. परिवारीजनों को जब जानकारी हुई तो वह पूछताछ करने छात्र के घर पहुंचे तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.
पूरा मामला गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के एक गांव का है. स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 10वीं की छात्रा का कपड़े बदलते उसके क्लासमेट ने वीडियो बना लिया. इसके बाद जब लड़की के घर वालों को पता चला तो थाने में शिकायत की है. पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
छात्रा के साथ उसी के क्लास में एक छात्र पढ़ता है. वह मीरपुर मटियारी गांव का रहने वाला है. छात्रा की मां ने बताया कि स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में दौरान छात्र ने चोरी-चुपके उनकी बेटी का फोटो और वीडियो बना लिया. उसने बेटी के फोटो और वीडियो को एडिट करके अश्लील बना दिया. इसके बाद वह तभी से बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था.
NEWS SOURCE: lalluram
