Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्मोकिंग सहित इन कारणों से भी होते हैं इस समस्या का शिकार, सिर्फ नींद की कमी से नहीं होती हैं आंखें सूजकर लाल

स्मोकिंग सहित इन कारणों से भी होते हैं इस समस्या का शिकार, सिर्फ नींद की कमी से नहीं होती हैं आंखें सूजकर लाल

faridabadnews24By faridabadnews24February 11, 2023Updated:February 11, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आंखें शरीर का सबसे नाजुक अंग है। आंखें में होने वाली छोटी सी परेशान कई बड़ी समस्याओं की ओर इशारा करती हैं। कई बार इसमें दर्द, सूजन और आई बैग की समस्या हो जाती है। ये देखने में भले ही मामूली लगती है लेकिन काफी दर्दनाक और गंभीर हो सकती है। कई बार आंखों के नीचे की त्वचा अधिक फूली और सूजी हुई महसूस होती है, जिसके लिए तनाव और थकान को जिम्मेदार माना जाता है। आंखों के नीचे होने वाली सूजन के लिए कई कारण हो सकते हैं। कई बार एजिंग और जेनेटिक्स आंखों के आसपास के टिशू को कमजोर कर सकते हैं, जिस वजह से फैट निचली पलकों में जाकर जमा हो जाता है। जिसके कारण आंखें सूजी हुई लग सकती हैं। आंखों में होने वाली सूजन को रोकने के लिए इसके सही कारणों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

 

नमक का अधिक सेवन

डाइट में बहुत अधिक नमक या सोडियम का होना आंखों के नीचे सूजन को बढ़ावा दे सकता है। अधिक सोडियम शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ा सकता है जिस वजह से चेहरे और शरीर में सूजन हो सकती है। रात के समय अधिक नमक खाने से ये समस्या अधिक होती है। आंखों के नीचे की स्किन काफी पतली होती है। पानी भर जाने के कारण ये बैग की तरह दिखाई देने लगती है। आई बैग या सूजन से निजात पाने में कई घंटों लग सकते हैं इसलिए नमक का सेवन कम से कम करें।

 

नींद पूरी न होना

पर्याप्त नींद न लेने से आंखों के नीचे सूजन हो सकती है। इससे आंखों के नीचे लटकी हुई पलकें, लाल आंखें और काले घेरे जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। नींद की कमी से आंखों के आसपास की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

 

एलर्जी

एलर्जी आपके साइनस और आंखों के आसपास तरल पदार्थ का निर्माण कर सकती है। इससे आंखों के नीचे सूजन हो सकती है। एलर्जी से आंखों में लालपन, खुजली और पानी की समस्या हो जाती है। रोने से भी आंखों के आसपास तरल पदार्थ इकट्ठा हो जाता है जिससे थोड़े समय के लिए सूजन हो सकती है। ये सूजन सामान्य तौर पर अपने आप ही ठीक हो जाती है।

 

स्मोकिंग

सिगरेट या सिगार पीने से आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। यदि आप सेकेंड हैंड और थर्ड हैंड स्मोकर हैं तो आपको एलर्जी हो सकती है। जिस वजह से आंखों में सूजन और आई बैग की समस्या उभर सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

Due to these reasons including smoking faridabadnews faridabadnews24 not only due to lack of sleep the eyes become swollen and red. this problem also happens
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.