
उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पीएसीकर्मी पर कोर्ट मैरिज के बहाने मैनपुरी ले जाकर होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह कोर्ट मैरिज से इनकार करने पर उसके घर पहुंची तो मां व भाभी ने उसके साथ मारपीट की. फिलहाल मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया है. दरअसल, पूरा मामला जैथरा थाना क्षेत्र का है. जहां युवती ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई. पीड़िता ने बताया कि उसके कॉलेज आते जाते समय शास्त्री नगर के सचिन कुमार से उसकी मुलाकात होती थी. जिसने पिछले चार साल से प्यार का झूठा नाटक कर शादी का झांसा देकर सचिन उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा है.
