
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : पंजाबी विकास सभा (रजि.) ने जवाहर कॉलोनी स्थित न्यू लाइट पब्लिक स्कूल में 15वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 382 लोगों की नेत्रों की निःशुल्क जाँच की गई. कैंप में बतौर मुख्य अथिति पूर्व विधायक नगेन्दर भड़ाना, अरविन्द भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलित करके कैंप की शुरुवात की l

सभा के प्रधान राजीव बत्रा ने बताया कि इस शिविर में 52 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिनका ऑपरेशन लाइंस हॉस्पिटल दिल्ली में निःशुल्क करवाया जाएगा। इस अवसर पर लाइंस क्लब मैत्री के संरक्षक डी.के. चुग व प्रधान नवीन ग्रोवर भी उपस्थित रहे. कैंप को सफल बनाने के लिए पंजाबी सभा के चेयरमैन तिरलोक गुलयानी, ओमप्रकाश धनकड़, रवि डुडेजा, दर्शन लाल कुकरेजा, अजय गुप्ता, लक्की पासी, हैप्पी पासी व अशोक गुलाटीका पूरा सहयोग रहा l
