
Baba Vanga Prediction 2023: तुर्की और सीरिया में भूकंप की वजह से हजारों जान काल के गाल में समा चुकी है। 7.8 तीव्रता वाले इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 2300 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसके अलावा सैकड़ों आसमान को छूती इमारतें धाराशयी हो गई है। इस त्रासदी से बचा जा सकता था अगर नीदरलैंड्स के रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स की भविष्यवाणी को गंभीरता से लिया होता। हूगरबीट्स ने 3 फरवरी को ही कहा था कि सीरिया और तुर्की में भयानक भूकंप आने वाला है। फ्रैंक ने 3 फरवरी को एक ट्वीट में लिखा था, ‘आज नहीं तो कल 7.5 की तीव्रता का भूकंप दक्षिण मध्य तुर्की, जॉर्डन, सीरिया और लेबनान में देखने को मिलेगा।’ फ्रैंक का कहना है कि वह भविष्यवाणी सेसमिक एक्टिविटी और ग्रहों की ज्यामिति के जरिए करते हैं।’
