
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सोनभद्र के मऊकलां में बुद्ध महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर जोरदार हमला किया. साथ ही उन्होंने अन्य बाबाओं को भी निशाने पर लिया. स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर इतने चमत्कारी हैं और शक्ति है तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते, आए दिन चीन भारत को परेशान करता है. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर उनके अंदर इतनी ताकत है, तो चीन को भस्म क्यों नही कर देते. उन्होंने कहा कि ऐसे बाबा कसाई और आतंकवादी हैं. ये लोग केवल शूद्रों का गर्दन काटने, नाक, कान काटने, हाथ पैर काटने वालों को 51 लाख रुपए देने की बात करते है. गरीबों का पैसा बटोर कर मौज कर रहे है. इनके अदंर कोई ताकत नहीं है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू धर्म काटने और पीटने की बात नहीं करता. उन्होंने कहा कि बाबाओ का अगर यही हाल रहा तो जल्द लोग उन्हें चढ़ावा देना भी बंद कर देंगे l
NEWS SOURCE : lalluram
