
फ़रीदाबाद : युवा भाजपा नेता व एडवोकेट रजत जयसवाल को पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल की ऐडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी में मेंबर बनाया गया है।आज फ़रीदाबाद कोर्ट स्थित सभी अधिवक्ता साथियों ने रजत जयसवाल का स्वागत किया व उन्हें आशीर्वाद दिया।रजत जी इस मौक़े पर बहुत खुश थे व उन्होंने कहा के मैं फ़रीदाबाद व अन्य सभी बार काउंसिल के वकीलों के पूर्णतः साथ हूँ एवं वकीलों के हक़ के लिए उनकी हर एक बात को काउंसिल तक पहुँचाने की कोशिश करूँगा।
