Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देह व्यापार कराने के लिए मां-बेटी को बनाया बंधक, कथित तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

देह व्यापार कराने के लिए मां-बेटी को बनाया बंधक, कथित तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

faridabadnews24By faridabadnews24February 13, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) जिले में एक कथित तांत्रिक (Tantrik) ने महिला को जबरन देह व्यापार (Prostitution) के धंधे में उतरने के लिए मजबूर किया। तांत्रिक ने महिला को उसकी बेटी के साथ पहले अपने घर बुलाया। बाद में अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ बेटी को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद वीडियो कॉलिंग (Video Calling) करके बेटी की जान को खतरा बताते हुए महिला से जबरन दुष्कर्म किया। रात भर घर में रखने के बाद महिला सुबह बाथरूम की खिड़की लांघकर किसी तरह निकल भागी और पुलिस के पास जाकर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और अपने साथ दुष्कर्म (Rape) किए जाने का आरोप लगाया।

 

मामला जिले के गौसपुरा इलाके (Gouspura) का है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भिंड (Bhind) के मालनपुर (Malanpur) स्थित एक मकान पर छापा मार कार्रवाई की। जहां तांत्रिक राजू शर्मा उसकी पत्नी शारदा और बेटे तनुज को गिरफ्तार (Arrest) किया गया और उनके कब्जे से महिला की अगवा की गई आठ साल की बेटी को भी बरामद किया गया। इस मामले में दो आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

 

दरअसल, पीड़ित महिला दतिया (Datia) की रहने वाली है। कुछ समय पहले उसकी बेटी की तबीयत खराब हुई थी। तब किसी ने राजू शर्मा के बारे में उसे बताया था। तभी से यह महिला और तांत्रिक के बीच अच्छी खासी पहचान हो गई थी। 3 फरवरी को भी तांत्रिक ने इस महिला को घर बुलाया था। महिला अपनी बेटी के साथ तांत्रिक के गौसपुरा नंबर एक स्थित उसके घर पर पहुंची थी, लेकिन तांत्रिक राजू ने अपने भाई शैलेंद्र को लड़की के साथ बाहर भेज दिया। इसके बाद अन्य परिजन भी घर से बाहर चले गए। मौके का फायदा उठाकर राजू उर्फ ह्रदेश शर्मा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

 

चर्चा यह भी है कि महिला को उसकी बेटी की कनपटी पर कट्टा लगाते हुए वीडियो कॉलिंग पर फोन भी लगाया गया था। जिससे महिला भयभीत हो गई थी। महिला के मुताबिक राजू उससे देह व्यापार में उतरने और मोटा पैसा बनाने का झांसा दे रहा था। अब ग्वालियर पुलिस ने राजू उसकी पत्नी शारदा और बेटे तनुज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भाई शैलेंद्र और डिंपल नामक महिला फरार है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

NEWS SOURCE : lalluram

alleged tantrik raped the woman faridabadnews faridabadnews24 Mother-daughter held hostage for prostitution
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.