
Rihanna Pregnancy: एक मीडिया रिपोर्ट के द्वारा पुष्टि की गई है की हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर मां बन गई है। रिहाना ने ग्लेनडेल, एरिजोना में स्टेट फार्म एरिना में अपने कई हिट गाने गाए और डांस भी किया है। रिहाना ने “वी फाउंड लव,” “व्हेयर हैव यू बीन,” “डायमंड्स” और “वर्क” जैसे फेमस हिट गाने किए और यहां तककि संकेत दिया कि वह प्रदर्शन के दौरान गर्भवती थी, जिसके करण वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। दुनिया की मशहूर सिंगर्स में से एक रिहाना, हॉलीवुड सिंगर रिहाना की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस भारी तादाद में नजर आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सुपर बाउल LVII में पार्टिसिपेट किया और शानदार परफॉर्मेंस दी। फैंस ने भी उनकी परफॉर्मेंस को काफी एंजॉय किया, इसी दौरान सभी ने रिहाना का बेबी बंप नोटिस और तभी से फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। रिहाना पहले ही एक बेटे की मां हैं और अब वे दूसरी बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।
हाल ही में सिंगर रिहाना ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बाते शेयर की थी। सिंगर ने कहा था कि- ‘मैं किसी को साथ लाने के बारे में सोच रही हूं, मैं श्योर नहीं हूं चलिए देखते हैं।’ क्या सिंगर प्रेग्नेंसी की ओर इशारा कर रही थी।
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वे दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इसे लेकर उनकी क्या फीलिंग्स हैं वह शेयर करते हुए कहा की “जब आप एक मां बन जाती हैं, तो कुछ ऐसा होता है, जहां आपको लगता है कि आप दुनिया को संभाल सकती हैं – आप कुछ भी कर सकती हैं और मेरे बेटे के लिए यह देखना महत्वपूर्ण है।”
बता दें कि रिहाना ने अपने पहले बेटे को मई 2022 में जन्म दिया था। उनके पार्टनर का नाम ASAP Rocky है और अब अपने पार्टनर संग रिहाना दूसरे बेबी को वेलकम करेंगी।
NEWS SOURCE : indiatv
