Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यात्री ने चुपके से बना लिया वीडियो, ट्रेन के अंदर गंजेड़ी लड़कियां, खूब सुलगाईं सुट्टा

यात्री ने चुपके से बना लिया वीडियो, ट्रेन के अंदर गंजेड़ी लड़कियां, खूब सुलगाईं सुट्टा

faridabadnews24By faridabadnews24February 28, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : news18

सार्वजन‍िक जगहों पर धूम्रपान करना एक दंडनीय अपराध है. आप ट्रेन या बस में यात्रा कर रहे हों तब भी. ट्रेनों में या रेलवे स्‍टेशन पर‍िसर में तो धूम्रपान करना और भी आपत्‍त‍िजनक है. लोगों को चेतावनी दी जाती है. चालान काटा जाता है. इसके बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है; कई बार ऐसा वाकया सामने आता है, जिसे देखकर लगता है कि कोई खुलेआम ऐसा कैसे कर सकता है? ट्विटर पर एक वीडियो शेयर हो रहा है जिसमें कुछ गंजेड़ी लड़कियां ट्रेन के अंदर सुट्टा पीती हुई नजर आ रही हैं. एक यात्री ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया और शेयर कर दिया. जान‍िए फ‍िर क्‍या हुआ.

 

परमानंद कुमार साव नाम के यूजर ने अपने एकाउंट @Parmana93518260 से यह वीडियो शेयर किया. वह खुद ट्रेन में सफर कर रहे थे. वीडियो को रेल मंत्री अश्व‍िनी वैष्‍णव को टैग करते हुए उन्‍होंने लिखा, इन लड़कियों ने रात भर ट्रेन के अंदर ‘गांजा’ और सिगरेट पी. ये लोग आसनसोल में टाटा कटिहार ट्रेन में चढ़ी थीं. यह घटना टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस में हुई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बोगी के शौचालय के पास खड़ी होकर सिगरेट पीती नजर आ रही है. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते कि वह सिगरेट या गांजा ही पी रही थी.

 

@AshwiniVaishnaw
इन लड़कियों ने रात भर गांजा और सीक्रेट करें पिया है 😡
Yah log Asansol mein chadhi thi Tata Katihar train mein pic.twitter.com/vo5YwI3DIf

— Parmanand kumar Saw (@Parmana93518260) February 27, 2023

 

रेलवे ने मांगी डिटेल
वीडियो शेयर होते ही रेलवे ने जवाब दिया और परमानंद से यात्रा की विस्तृत जानकारी साझा करने का अनुरोध किया. लिखा, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/ट्रेन नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ डीएम के माध्यम से साझा करें. आप सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी अपनी चिंता व्यक्त कर सकते हैं या शीघ्र निवारण के लिए 139 डायल कर सकते हैं.

 

 

जान के दुश्मन बन गए लोग
वीडियो को एक दिन पहले शेयर किया गया था. तब से अब तक करीब 16 हजार बार इसे देखा जा चुका है. पोस्ट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोगों ने परमानंद पर ही निशाना साधा और लिखा-इस इलाके में ऐसी घटनाएं अक्‍सर होती रहती हैं. कोई नई बात नहीं है. कुछ लोगों ने हास्‍यास्‍पद टिप्‍पण‍ियां भी कीं. हैरानी की बात है कि लोग परमानंद को भला बुरा कहने लगे हैं. उन्‍हें तरह तरह की गालियां दी जा रही हैं. वह बार-बार समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि ट्रेन में स्‍मोकिंग करना अपराध है फ‍िर भी लोग उन्‍हें उल्‍टी सीधी बातें कह रहे हैं. लोग इसे उनकी प्राइवेसी का उल्‍लंघन बता रहे हैं.

 

 

NEWS SOURCE : news18

bald girls inside the train faridabadnews faridabadnews24 lit up a lot Passenger secretly made video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.