Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, होली समेत इतने दिन बैंक रहेंगे बंद: Bank Holidays In March 2023

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, होली समेत इतने दिन बैंक रहेंगे बंद: Bank Holidays In March 2023

faridabadnews24By faridabadnews24March 2, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: Bank Holidays In March 2023: आज फरवरी 2023 का आखिरी दिन है. फरवरी का यह महीना 28 दिन का होनेवाला है. जिसके बाद वित्त वर्ष (Financial Year) के आखिरी महीने यानी मार्च 2023 की शुरुआत होगी. यह महीना बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) के लिए काफी व्यस्त रहता है. इस महीने में आम लोगों को बैंकिंग से जुड़े कई काम निपटाने होते हैं. हालांकि, इस महीने के दौरान होली (Holi 2023) जैसे त्योहारों के चलते बैंक कई दिनों तक बंद भी रहते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट जारी कर दी है. आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक, इस नए साल के तीसरे महीने यानी मार्च 2023 में अलग-अलग राज्यों में 12 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे.

 

ऐसे में इस महीने के दौरान अगर आपके बैंकों से जुड़े कोई जरूरी काम अटके हैं तो उन्हें फटाफट निपटा लें. वहीं, अगर अगले महीने आपको बैंकों से जुड़े कोई जरूरी काम हैं तो घर से निकले से पहले बैंकों की छुट्टियों (March Bank Holidays)  के बारे में पता कर लें. क्योंकि जब बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी तो आपको बैंकिंग से जुड़े काम को निपटाने में दिक्कतें आ सकती हैं. अगले महीने यानी मार्च में कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं, यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.यहां हम आपको मार्च में बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays March 2023) के बारे में बताने जा रहे हैं.  तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

 

मार्च में बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays In March 2023)

  • 5 मार्च 2023 – रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 11 मार्च 2023-  दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 मार्च 2023- रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 मार्च 2023-  रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 मार्च 2023- महीने के चौथे शनिवार के मौके पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 26 मार्च 2023-  रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

 

RBI कैलेंडर के मुताबिक, होली समेत कई राज्यों को स्थानीय त्योहारों के चलते भी मार्च में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं.

  • 3 मार्च 2023: चापचर कूट के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.
  • 7 मार्च 2023: धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग के दिन बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, राची और पणजी में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.
  • 8 मार्च 2023: होली के दिन अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, शिमला, और श्रीनगर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.
  • 9 मार्च 2023: होली के मौके पर पटना में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 मार्च 2023: गुडी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष दिवस के मौके पर  बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.
  • 30 मार्च 2023: राम नवमी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे.

 

हालांकि, इन छुट्टियों के बीच आप एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये लेनदेन कर सकते हैं. इनपर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.

 

NEWS SOURCE : ndtv

banks will remain closed for this many days including Holi: Bank Holidays In March 2023 faridabadnews faridabadnews24 see the complete list of holidays
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.