
Holi 2023 Date: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंग खेला जाता है. इस दिन का न सिर्फ धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक महत्व भी है. शास्त्रों में होली को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है. इनका ध्यान रखने से व्यक्ति का जीवन सुखी और खुशहाल बनता है. होलिका दहन को लेकर मान्यता है कि तीन लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली का तंत्रिक महत्व भी है. कहते हैं कि होलिका दहन अपने आप में एक कर्मकांड है. ऐसे में कुछ लोगों को होलिका दहन से दूर रहना रहना चाहिए. भूलकर भी इन लोगों को होली अग्नि नहीं देखनी चाहिए.
होलिका दहन की अग्नि भूलकर भी न देखें ये लोग
नवजात बच्चे न देखें होली
ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि होलिका दहन के समय कई नकारात्मक शक्तियां मौजूद होती हैं. ऐसे में किसी नवजात बच्चे को वहां ले जाना उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए कहते हैं कि होलिका दहन की अग्नि की परछाई से भी नवजात बच्चों को दूर हो रखना चाहिए. वरना उन पर ऊपरी बाधाओं का असर जल्दी हो जाएगा और आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
नवविवाहित महिलाएं न देखें होली
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवविवाहित महिलाओं को भी शादी के बाद ही पहली होली नहीं देखनी चाहिए. इस सब के पीछे दो कारणों को मुख्य बताया गया है. एक महिलाओं पर ऊपरी बाधा का असर होना और दूसरा कारण नवविवाहित महिलाओं के लिए होलिका दहन देखना अशुभ माना जाता है. कहते हैं कि जलती हुई होली देखने से नवविवाहित महिलाओं के वैवाहित जीवन पर अशुभ असर देखने को मिलता है. इतना ही नहीं, उनकी सभी इच्छाएं भी अधूरी रह जाती हैं.
गर्भवती महिलाएं भी न देखें होलिका दहन
कहा जाता है कि अगर होलिका दहन के समय गर्भवती महिलाएं वहीं उपस्थित होती हैं,तो उन्हें दोष लग सकता है. अगर ऐसा होता है, तो उसका असर बच्चे पर भी देखने को मिलता है. होलिका दहन के समय निकलने वाली नकारात्मक शक्तियां मां और बच्चे दोनों पर प्रभाव डालती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. zeenews इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NEWS SOURCE : zeenews
