
DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैत्रेयी कॉलेज में Assistant Professor के पदों पर निकाली गई वैकेंसी पर इस समय आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ऑफिशियल वेबसाइट bharaticollege.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 मार्च हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा, बाकी उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए मैत्रेयी कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसरों की 109 खाली पदों को भरेगा. इन पदों की डिटेल नीचे दी गई है.
1. बॉटनी डिपार्टमेंट – 9 पद
2. केमेस्ट्री डिपार्टमेंट – 7 पद
3. कॉमर्स डिपार्टमेंट – 6 पद
4. कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट – 3 पद
5. इकेनॉमिक्स डिपार्टमेंट – 3 पद
6. इंग्लिश डिपार्टमेंट – 9 पद
7. हिंदी डिपार्टमेंट – 12 पद
8. हिस्ट्री डिपार्टमेंट – 6 पद
9. मैथ्स डिपार्टमेंट – 12 पद
10. फिजिक्स डिपार्टमेंट – 10 पद
11. फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट – 1 पद
12. पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट – 10 पद
13. पंजाबी डिपार्टमेंट – 1 पद
14. संस्कृत डिपार्टमेंट – 5 पद
15. सोशयोलॉजी डिपार्टमेंट – 6 पद
16. जूलॉजी डिपार्टमेंट – 7 पद
17. एनवायरमेंटल साइंस डिपार्टमेंट – 2 पद
क्या हो शैक्षिक योग्यता ?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास विश्वविद्यालय से 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए UGC, CSIR की ओर से आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
NEWS SOURCE : chopaltv
