Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मामला पंहुचा थाने, अश्लीलता के चलते विवाद की भेट चढ़ा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता: Body building competition

मामला पंहुचा थाने, अश्लीलता के चलते विवाद की भेट चढ़ा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता: Body building competition

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : ekhabartoday

रतलाम शहर में आयोजित हुई 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता विवादों की भेंट चढ़ गई। मंच पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिला शरीर साधकों द्वारा अंतरवस्त्रों में किए गए प्रदर्शन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। इस पुरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने शहर विधायक चैतन्य कश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल पर निशाना साधते हुए कृत्य के लिए जनता से माफी मांगने की बात कही है। साथ ही पुलिस से इस पूरे मामले को लेकर प्रकरण दर्ज करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलकर उनके द्वारा की जा रही टिप्पणी को लेकर थाने पहुंचकर उन पर केस दर्ज कराने का प्रयास किया।

 

शहर में हुआ यह आयोजन सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रहा है। इस बीच कांग्रेस को बैठे-बिठाए ही बड़ा मुद्दा हाथ लग गया। कांग्रेस नेता का कहना है कि कृत्य के बाद वह आयोजन स्थल को गंगाजल से पवित्र कर हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे। कांग्रेस नेता धान मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा के पाठ और धरना प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी भी पहुंचे। रतलाम में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर तले दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन स्थानीय विधायक सभाग्रह में किया गया था।

शनिवार को शुरू हुई स्पर्धा का रविवार को समापन हुआ। स्पर्धा में 72 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला साधकों ने भी बॉडी बिल्डिंग की विभिन्न कैटेगरी में पोज दिए, जो विवाद का विषय बन गए। दरअसल सभी महिला शरीर साधक जिस मंच पर प्रदर्शन कर रहीं थीं उस पर बजरंग बली की प्रतिमा भी विराजित थी। हालांकि इस पूरे मामले में अब तक भाजपा नेताओं का कोई बयान सामने नहीं आया है।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी से नाराज भाजपा की महिला मोर्चा और अन्य नेता आधी रात को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे। यहां करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान भाजपाइयों ने थाना परिसर में धरना देकर जमकर नारेबाजी की गई। बाद में थाना प्रभारी द्वारा आवेदन पत्र लेकर, आश्वासन देकर रवाना किया गया।

 

NEWS SOURCE : ekhabartoday

due to obscenity faridabadnews faridabadnews24 the body building competition got into controversy: Body building competition The matter reached the police station
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.