
Haryana News: हरियाणा के कुछ होटलों में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में रेवाड़ी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक होटल में छापामारी करते हुए 5 लड़कियों को मुक्त कराया है। सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि नाईवाली चौक स्थित एक होटल में लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने ओयो होटल में छापामारी की। पुलिस को होटल में 5 लड़कियां मिली। दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए हिसार गई थी। इन लड़कियों से जबरन होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने होटल संचालक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल से आजाद कराई गई लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में भेजा गया है।
आरोप है कि हिसार में उन्हें मुकेश नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि वह दोनों को दिल्ली छोड़ देगा। आरोपी मुकेश उन्हें दिल्ली की बजाए रेवाड़ी स्थित जेपी पैलेस होटल में ले गया, जहां होटल मालिक नवीन से मुलाकात कराई। रात होने के कारण दोनों लड़कियां होटल में ही रुक गई। पीड़ित लड़की ने बताया कि होटल संचालक नवीन ने उन्हें देह व्यापार के लिए दूसरे होटल में जाने के लिए कहा। इनकार करने पर नवीन ने जान से मारने की धमकी दी। नवीन ने बताया कि उसने दोनों लड़कियों के लिए मुकेश को रुपए भी दिए हैं। लड़की ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली में रहने वाली अपनी एक दोस्त को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने होटल से 5 लड़कियों को आजाद कराया है। सिटी पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर होटल मालिक नवीन व एक अन्य व्यक्ति बिरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया और जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
NEWS SOURCE : chopaltv
