Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खेलों में जीतने वाले से हारने वालों को भी जीतने की मिलती है प्रेरणा : नयन पाल रावत

खेलों में जीतने वाले से हारने वालों को भी जीतने की मिलती है प्रेरणा : नयन पाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24March 12, 2023No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : हरियाणा वैयर हाऊसिंग के चेयरमैन एवं पृथला विधान सभा क्षेत्र के विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों में एक नए जोश का संचार होता है और वह बड़ी प्रतियोगिताओं में कुछ करने का जज्बा लेकर यहां से निकलते हैं।
विधायक नयन पाल रावत सैक्टर-31में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में शनिवार को खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे थे । उन्होंने कहा कि विश्व के यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच है कि सांसद खेल महोत्सव के जरिये उन छुपी हुई प्रतिभाओं को निखाराना है। जहां खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की यह एक दूरदर्शी सोच है। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से दूर दराज के शहरों और गांवों में उन छुपी हुई प्रतिभाओं को जो छोटे कस्बों और शहरों में रहते है, उन्हें एक ऐसा मंच मिले, जहां वो अपनी प्रतिभा को दिखा सके। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में इस सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है।
विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि हरियाणा तो खिलाड़ियों की खान है। दुनिया में देश और प्रदेश के नाम का परचम फहराने और देश के गौरव को बढ़ाने का काम हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया है। आज हिंदुस्तान का नाम अगर खेलों में चमक रहा है, तो उसमें हरियाणा के खिलाड़ियों की बहुत बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेल नीति का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी पूरे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। नई खेल नीति ने खेलों में हरियाणा के बच्चों की रुचि बढ़ाई है। आज मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देने के लिए बनाया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ी इसमें भाग ले।
गांव में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देने की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सांसद खेल प्रतियोगिता है। सांसद खेल महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद और पलवल ज़िलों के खिलाड़ी ले रहे हैं।
विधायक नयन पाल रावत ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और अपना परिचय दिया और खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई भी की। विधायक नयन पाल रावत ने फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव -2 करवाने के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एमसीएफ के सयुक्त आयुक्त शिखा,जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र गुलिया, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Winners in sports also inspire losers to win: Nayan Pal Rawat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.