Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्वास्थ्य सचिव ने लिखी चिट्ठी, भारत में 113 दिनों में सबसे अधिक कोविड के केस, 524 संक्रमित मिले

स्वास्थ्य सचिव ने लिखी चिट्ठी, भारत में 113 दिनों में सबसे अधिक कोविड के केस, 524 संक्रमित मिले

faridabadnews24By faridabadnews24March 12, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भारत में रविवार को बीते 24 घंटों में 524 नए कोविड मामले दर्ज किए, जो 113 दिनों में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। मंत्रालय ने पिछले दिन कुल 96,170 कोविड टेस्ट किए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,781 है। जबकि रिकॉर्ड दर 98.80 फीसदी पर पहुंच गई है। कोविड संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गई है। इस बीच, मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों को लिखे एक पत्र में कुछ राज्यों में कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि को रेखांकित किया और इस पर सख्त कदम उठने के आदेश दिए।

 

सतर्क रहने की जरूरत

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, पिछले कुछ महीनों में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन कुछ राज्यों में कोविड-19 टेस्ट के पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि एक चिंताजनक विषय बन गया है जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। नए मामलों की कम संख्या, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी और कोविड-19 टीकाकरण कवरेज के संदर्भ में महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद, अभी भी सतर्क रहने और टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन पर ध्यान देने और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन की आवश्यकता है।

 

स्वास्थ्य सचिव ने लिखा खत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार (11 मार्च) को सभी राज्यों को एक खत लिखते हुए उन्हें सावधान रहने को कहा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा इन्फ्लुएंजा जैसा बीमारी और गंभीर सांस के लिए संक्रमण के रोगों से निपटने के लिए परिचालन दिशा निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। साथ ही अस्पतालों में दवाओ, मेडिकल, ऑक्सीजन इत्यादि की तैयारियों का भी जायजा लेने का अनुरोध किया। पत्र में कहा गया है कि कोविड 19 के मामले में तेजी से कमी आई है। कुछ राज्यों में कोविड 19 टेस्ट के दौरान सकारात्मकता दर में वृद्धि चिंता का विषय है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

524 infected faridabadnews faridabadnews24 Health Secretary wrote a letter highest number of covid cases in India in 113 days
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.