Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकारी नौकरी मिलने के भी बन जाते हैं आसार, 10वीं के बाद करें ये कोर्स: Career Tips

सरकारी नौकरी मिलने के भी बन जाते हैं आसार, 10वीं के बाद करें ये कोर्स: Career Tips

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अक्सर देखा गया है कि छात्र 10वीं पास करते ही करियर को लेकर परेशान हो जाते हैं। वो अपने साथियों या रिश्तेदारों से करियर को लेकर राय लेने लगते हैं। कुछ दोस्त उन्हें सही राय भी देते हैं पर ज्यादातर कई कोर्स के नाम बताकर उन्हें मंजिल से भटका देते हैं। जिससे छात्र कंफ्यूज हो जाता है। इसलिए आज हम आपको आपके करियर से जुड़ी कुछ बेहतरीन जानकारी देने जा रहे हैं। जो आपके करियर में चार चांद लगा देगी। साथ ही आप इस कोर्स को करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। दसवीं के बाद अगर आप इंजीनियर बनना चाहते है तो उसके लिए आपको 10वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स करना होता है जिसे Polytechnic कोर्स के नाम से जानते है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि पॉलिटेक्निक कोर्स, सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेजों से होता है। ऐसे में किसी भी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और पास करने के बाद ही आप इस कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। बता दें कि इस कोर्स को करने के बाद देश में प्रोफेशनल्स की शुरुआती सैलरी लगभग 15,000 से 30,000 रुपये  के बीच मिलती है। इस कोर्स के जरिए आप इंजीनियरिंग से जुड़े कोर्स को कर सकते है। आइए आपको इससे जुड़ी कुछ कोर्स की जानकारी देते हैं जिसे कर आप अपना करियर बना सकते हैं।

 

बनेंगे जूनियर इंजीनियर

जानकारी दे दें कि आजकल हर छात्र सरकारी नौकरी पाना चाहता है। ऐसे में पॉलिटेक्निक जूनियर इंजिनियर का कोर्स ऑफर करता है। जो बेहद काफी महत्वपूर्ण कोर्स है। ये कोर्स 3 साल का होता है और इसे करने के बाद आप जूनियर इंजीनियर बन सकते हैं। ऐसी बहुत-सी कंपनियां हैं, जो पॉलिटेक्निक और बीटेक के छात्रो को समान वेतन पर नौकरी देती हैं। दरअसल, टेक्निकल जानकारी दोनों को एक ही बराबर होती है, जो एक अच्छी कंपनी को उम्मीदवार से चाहिए होता है।

 

स्किल बेस्ड एजुकेशन

गौरतलब है कि पॉलिटेक्निक एक स्किल बेस्ड एजुकेशन है, जिसमें B.tech से संबन्धित कोर्स के बारे में पढ़ाया जाता है। इस कोर्स के बाद आप किसी भी कंपनी में सीधा जूनियर इंजीनियर के पद आसीन होते हैं, इसलिए इस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए छात्र उत्सुक होते हैं।

 

यहां जाने कैसे लें एडमिशन

इस कोर्स में एडमिशन के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में एंट्रेंस टेस्ट के लिए फार्म भरे जाते हैं। एंट्रेंस टेस्ट में पास होने वाले छात्रों का एडमिशन मिल जाता है। इसके बाद स्टूडेंट को रिजल्ट के आधार पर संस्थान या कॉलेज भी मिल जाता है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

do this course after 10th: Career Tips faridabadnews faridabadnews24 There are chances of getting a government job
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.