Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब Reels देखने के बीच लगेगा बड़ा अड़ंगा, Instagram यूजर्स के लिए बुरी खबर

अब Reels देखने के बीच लगेगा बड़ा अड़ंगा, Instagram यूजर्स के लिए बुरी खबर

faridabadnews24By faridabadnews24March 23, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Instagram Latest News: अगर आप इंस्टाग्राम को यूज करते हैं और उसमें रील्स का मजा उठाते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। अभी हम बिना किसी रुकावट के घंटो रील्स का लुत्फ उठाते हैं लेकिन, यह सुविधा आने वाले दिनों में खत्म हो जाएगी। इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि वह अपने कंटेंट की खोज करने वाले लोगों को विज्ञापन भी दिखाएगा।  कंपनी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर आप इंस्टाग्राम में किसी कंटेंट को सर्च करते हैं और उसके रिजल्ट पर टैप करते हैं तो आपको पीड में विज्ञापन दिखाई देंगे, जिन्हें लोग स्क्रॉल कर सकते हैं।

 

ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होगा यह फीचर

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “हम आने वाले महीनों में इस प्लेसमेंट को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।” इंस्टाग्राम ने इसके साथ ही ‘रिमाइंडर’ विज्ञापनों की भी घोषणा की जो फीड में एक विकल्प के रूप में सभी विज्ञापन देने वालों के लिए जारी किए जा रहे हैं। लोग इंस्टाग्राम पर नए ब्रांड, उत्पाद या आगामी ईवेंट खोजने आते हैं और यह कदम ऐसे लोगों को जागरूक करने में मदद करेगा जो इस प्लेटफॉर्म में विज्ञापन देना चाहते हैं।  इंस्टाग्राम ने कहा, “लोग रिमाइंडर्स का विकल्प चुन सकते हैं और एक दिन पहले, 15 मिनट पहले और इवेंट के समय इंस्टाग्राम से तीन मैसेज प्राप्त कर सकते हैं।”

 

कनेक्शन को बेहतर बनाने में सार्थक होगा यह कदम

कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य व्यवसायों को खोजे जाने और सार्थक कनेक्शन बनाने के अधिक तरीके देना है। कंपनी ने आगे कहा, “हमने हाल ही में एक नए विज्ञापन फॉर्मेट का परीक्षण करने के लिए स्टार्ज जैसे ब्रांडों के साथ भागीदारी की है जो व्यवसायों के लिए भविष्य के इवेंट्स की घोषणा करना, याद दिलाना और लोगों को सूचित करना या लॉन्च करना आसान बनाता है जिसमें उनकी रुचि हो सकती है।” फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पिछले कुछ वर्षों में अधिक से अधिक विज्ञापन जोड़ रहा है। विज्ञापन अब एक्सप्लोर पेज, एक्सप्लोर फीड, रील्स, स्टोरीज और यहां तक कि यूजर प्रोफाइल में भी देखे जा सकते हैं।

 

NEWS SOURCE : indiatv

bad news for Instagram users faridabadnews24 Now there will be a big hurdle in watching Reels
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.