Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुस्लिम समाज के बीच कथा करने का ऐलान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया: Bageshwar Baba

मुस्लिम समाज के बीच कथा करने का ऐलान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया: Bageshwar Baba

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Dhirendra Shastri on Muslims: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके बयान भी खबरों में काफी रहते हैं. अब उनका एक और विवादित बयान सामने आया है. बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर शास्त्री ने कहा कि वह मुस्लिम समाज के बीच कथा करेंगे. उन्होंने टोपी पहनने को लेकर भी कटाक्ष किया. धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसते हुए कहा कि बगल में टोपी पहने कौन है, कोई नहीं जानता. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा जबलपुर के पनागर में चल रही है, जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कटनी के तनवीर खान का जिक्र किया. तनवीर खान ने बागेश्वर बाबा से तीन दिन की कथा कराने का अनुरोध किया है.

 

तनवीर ने उठाई कथा कराने की मांग

इस दौरान बाबा ने मुस्लिमों को ‘टोपी’ कहकर संबोधित किया. बाबा ने कहा कि वह मुस्लिम समाज के लोगों के बीच कथा करेंगे. इसका आगाज मध्य प्रदेश के कटनी से ही होगा. बाबा ने कहा कि कटनी के रहने वाले तनवीर सिंह ने कथा कराने की ख्वाहिश जताई है. हमने उनके न्योते को मंजूर कर लिया है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुसलमानों के पहनावे पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘सब टोपी वालों को आने दो और सबको एक होने दो’. देश के इतिहास में यह पहली बार ऐसी कथा होगी. उन्होंने कहा कि पंडाल में किसके बगल में कौन बैठा है, कोई नहीं जानता. एकता और शांति सिर्फ प्रभु की कथा ही ला सकती है, उसी से संसार जुड़ा रहेगा.  दूसरी ओर उदयपुर में हिंदू नववर्ष के मौके पर धर्म सभा का आयोजन किया गया.गांधी ग्राउंड में आयोजित हुई धर्म सभा को धीरेंद्र शास्त्री और कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने संबोधित किया. इस दौरान साधु-संतों ने हिन्दुस्तान को जल्द से जल्द हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई. धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से कहा कि हिंदुओं को जातियों में बंटना बंद करना होगा. हमें एक होना होगा. भले ही जातियां अनेक हों, लेकिन हम सब हिंदू एक हैं.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Dhirendra Krishna Shastri announced to narrate among the Muslim community: Bageshwar Baba faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.