Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिये, हरियाणा के इस शख्स को पीएम मोदी ने किया फ़ोन

देखिये, हरियाणा के इस शख्स को पीएम मोदी ने किया फ़ोन

faridabadnews24By faridabadnews24April 24, 2020No Comments2 Mins Read

गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पुराने मित्र और साथी सीताराम बागड़ी से फ़ोन पर बातचीत की।

नमस्कार बागड़ी जी, कैसे हो,परिवार कैसा है ? बच्चे बड़े हो गए होंगे ? जिले में कोरोना महामारी के हालात कैसे हैं ?
ऐसी ही कुछ बातचीत हुई गुरुवार सुबह जब भाजपा नेता सीताराम बागड़ी के पास सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया। सीताराम बागड़ी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह अपना नाश्ता कर रहे थे, उसी दौरान उनके फोन की घंटी बजी। फोन रिसीव करने पर सामने से आवाज आई कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करना चाहते हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि- नमस्कार बागड़ी जी कैसे हो ? काफी देर तक प्रधानमंत्री व सीताराम अपनी पुरानी यादें साझा करने लगे।

पीएम ने एक बड़ी ही आत्मीयता के साथ कहा कि अब तो बच्चे बड़े हो गए होंगे? जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि आपका आशीर्वाद है। इस दौरान दोनों ने उस समय की भी बात हुई जब नरेंद्र मोदी व सीताराम ने मिलकर हरियाणा में काम किया था।

सीताराम बागड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे करीब 5 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि आपके जिले में कोरोना का प्रकोप कितना है? सीताराम बागड़ी ने लॉक डाउन के फैसले को रामबाण बताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग कोराना की महामारी से बचे हुए हैं।

सीताराम बागड़ी ने बताया कि 1990 से 1996 तक नरेंद्र मोदी प्रदेश के प्रभारी थे। उस समय सीताराम बागड़ी जिला अध्यक्ष थे। इस दौरान बैठक में उनकी मुलाकात होती थी और प्रधानमंत्री हमेशा उन्हें बागड़ी नाम से ही पुकारते थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगातार 6 वर्ष तक काम किया। वे 1956 में जनसंघ के सदस्य बने थे और तभी से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानते थे।

सीताराम बागड़ी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की टक्कर में चुनाव लड़ा जिसमें उनकी हार हुई। इसके बाद उनके बेटे भगवती प्रसाद बागड़ी ने नरवाना विधानसभा से चुनाव लड़ा। इसी प्रकार सीताराम बागड़ी की राजनीति का सिलसिला चलता रहा। जब 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद आये थे, तो सबसे पहले हेलीपैड पर उन्हीं के साथ हाथ मिलाकर कुशल मंगल पूछा था।

faridabadnews24 PM Modi calls this person of Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.