Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया करीब 1करोड़ 80 लाख रुपए की धनराशि की पार्किंग विकास कार्य का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया करीब 1करोड़ 80 लाख रुपए की धनराशि की पार्किंग विकास कार्य का शुभारंभ

faridabadnews24By faridabadnews24April 5, 2023No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद  ( मिथलेश मिश्रा ):  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने करीब 1करोड़ 80 लाख रुपए की धनराशि की पार्किंग विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में आज चहुमुखी विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं। वहीं लोगों ने भी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज मंगलवार को सेक्टर- 65 और सेक्टर -2 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जाने वाली मार्किट की पार्किंग के कार्य का शुभारंभ स्थानीय गणमान्य लोगों के हाथ नारियल फुड़वाकर कराया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा यह कार्य करीब 1करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से पूरा कराया जाएगा।
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने एक बार फिर कब्जा धारियों को चेताया है कि शहर में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले और किसी भी गरीब व्यक्ति को सताने वाले लोगों के लिए हरियाणा सरकार में कोई रहम नहीं है। बल्कि उनकी जगह सीधा जेल में है। उन्होंने कहा कि बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में आज चहुमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वहीं शहर को सुंदर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत और संकल्परत विकास कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा हैं।
प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास को लेकर के कार्य कर रही है। बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी,सिवरेज सिस्टम और पेयजल सप्लाई से जुड़ी लाइनों सहित स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य मूलभूत विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मार्केट बनती है। तो उसके लिए सबसे पहले पार्किंग का होना बहुत जरूरी है क्योंकि खरीदार जब मार्किट में आता है, तो उसे खरीदारी में समय लगता है और उसके लिए गाड़ी खड़ी करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। उसी के तहत सेक्टरों में मार्केट की पार्किंग बनाई जा रही हैं।
इसके अलावा आज सेक्टर- 65 में अटल चौक के पास मार्केट की पार्किंग बनाए जाने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय लोगो से नारियल तुड़वाकर कराया । इसके साथ ही अटल चौक को भी सुंदर बनाया गया है। इस मार्केट में करीब 46 दुकानें होंगी। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सेक्टर- 2 में भी डबल स्टोरी दुकानें बनाई जाएंगी। जिनकी संख्या भी करीब 45 होगी। सेक्टर- 2 में पार्किंग बनाई जा रही है। ताकि मार्केट में आने वाले लोगों को गाड़ी खड़ी करने से संबंधित दिक्कत ना आए । इस अवसर पर शहरवासियों ने परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। जब शहर वासियों को पता चला कि आज प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का जन्मदिन है।
तो शहर वासियों ने प्रोग्राम स्थल पर पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके अलावा सेक्टर- 2 और सेक्टर- 8 कार्यालय पर भी जन्मदिन की बधाई देने वालों का दिन भर तांता लग रहा। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने शहर वासियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें आश्वासन दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किए वादे पूरे कर दिए हैं और भविष्य में जो भी कार्य शहरवासी बताएंगे उस पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता श्री अजीत सिंह सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Cabinet Minister Moolchand Sharma inaugurated the parking development work worth Rs 1.80 crore faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.