
Portable Electric Fan: भारत में अब तपती गर्मी शुरू हो चुकी है. लोगों ने अब एसी और कूलर ऑन कर लिए हैं. लेकिन गर्मी से बचने के लिए घर में बैठा नहीं जा सकता है. किसी न किसी काम के लिए बाहर तो निकलना पड़ता ही है. अब बाहर तो धूप लगनी है और पंखा भी नहीं मिलता है. लेकिन इसका भी जुगाड़ है और वो है मिनी कूलर. इसको सहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है. आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक फैन के बारे में…
Havells MINI YO Portable electric fan
हम जिस पोर्टेबल इलेक्ट्रिक फैन के बारे में बता रहे हैं, वो हैं हैवेल्स का मिनी यो पोर्टेबल इलेक्ट्रिक फैन, जो एक छोटे साइज के पोर्टेबल फैन है. इसका वजन काफी हल्का और एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है. यह फैन 2 स्पीड सेटिंग के साथ आता है, जिससे आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से नियंत्रित कर सकते हैं.
Havells MINI YO Portable electric fan Battery
Havells MINI YO Portable electric fan में 2,200mAh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 3 से 4 घंटे तक की चलने की क्षमता के साथ आता है. सके अलावा, इसमें USB चार्जिंग ऑप्शन भी होता है, जिससे आप इसे फुली चार्ज कर सकते हैं. यानी मोबाइल चार्जर से काम हो जाएगा. हैवेल्स मिनी यो पोर्टेबल इलेक्ट्रिक फैन को कैरी बैग, कार, ऑफिस या यात्रा के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है.
Havells MINI YO Portable electric fan Price
Havells MINI YO को अमेजन से 1,499 रुपये (ग्रे कलर वेरिएंट) में खरीद सकते हैं. वहीं, इसके वाइट कलर वेरिएंट की कीमत 1,399 रुपये है. इसमें चार्जिंग के लिए USB पोर्ट दिया जाता है.
NEWS SOURCE : zeenews
