Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक झटके में अकाउंट से उड़ गए लाखों!, व्हाट्सएप पर आए लिंक को शख्स ने कर दिया क्लिक

एक झटके में अकाउंट से उड़ गए लाखों!, व्हाट्सएप पर आए लिंक को शख्स ने कर दिया क्लिक

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

छपरा. जिले में साइबर अपराधी लगातार लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. लोगों को फंसाने के लिए इंटरनेट की दुनिया में अलग-अलग तरीके से जाल फेंका जा रहा है. जिसके झांसे में आकर लोग फंस जा रहे हैं. छपरा के सोनपुर में लगातार साइबर ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बार कल्याणपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष समेत दो लोगों के खाते से साइबर ठगों ने 1 लाख 48 हजार 970 रुपए खाते से उड़ा ले गए.

लगातार हो रहे साइबर ठगी से यहां के लोगों खासकर बैंक खाताधारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. साइबर ठगों ने कल्याणपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष दिनेश कुमार राय के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक लाख 10 रुपए की ठगी कर ली. वहीं मीना बाजार के शिव शंकर सिंह के पुत्र राकेश कुमार के बैंक क्रेडिट कार्ड से ठगों ने एक लिंक भेजकर 48 हजार 960 उड़ा दिए. इन दोनों मामलों के दो अलग-अलग प्राथमिकी सोनपुर थाना व हरिहरनाथ ओपी में दर्ज कराई गई है.

दो अलग-अलग थाने में दर्ज की गई है साइबर ठगी का मामला
पैक्स अध्यक्ष ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक सोनपुर में उनका एक खाता है. साइबर ठगों ने 99 हजार 999 रुपए समेत कुल एक लाख 10 रुपए की अवैध निकासी कर ली है. ठगी के बाद उन्होंने बैंक मैनेजर से मिलकर इस घटना से अवगत कराया तथा साइबर क्राइम विभाग को इसकी जानकारी दी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

 

एक के बाद एक कई घटनाएं
वहीं दूसरी घटना सोनपुर मीना बाजार के शिव शंकर सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह केसाथ घटित हुई. इसको लेकर उक्त खाताधारी ने हरिहरनाथ ओपी में दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसके नंबर पर पहले एक फोन कॉल्स प्राप्त हुआ. इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा. लिंक को ओपन करते ही दो बार में कुल 48 हजार 960 रुपये उसके क्रेडिट कार्ड से गायब हो गए. इसके पूर्व सोनपुर में ही एक रेलकर्मी के खाते से आठ लाख निकाल लिए गए थे, जिसकी जांच अभी चल ही रही है.

 

रहें सावधान!
एसपी गौरव मंगला ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में दो अलग-अलग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एसपी ने लोगों को आगाह करते हुए बताया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए. क्योंकि साइबर अपराधी तरह-तरह से लोगों को फंसाने के लिए जाल बिछाते हैं. लोगों से जरा सी चूक साइबर अपराधियों के लिए अवसर में तब्दील हो जाता है. उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों की छानबीन की जाती है और कई मामलों में पुलिस ने पीड़ित को उनके पैसे वापस भी दिलवाए हैं. उन्होंने बताया कि कि लोगों को चाहिए कि खुद भी सतर्क रहें.

 

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Millions flew away from the account in one stroke! the person clicked the link on WhatsApp
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.