
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक परिवार में घर में बनी चिकन करी खाने को नहीं मिलने पर झगड़ा हो गया. इस दौरान एक 32 वर्षीय युवक की उसके पिता ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह घटना मंगलवार को जिले के सुलिया तालुक के गुट्टीगर में हुई.
मृतक की पहचान शिवराम के रूप में की गई है. उसका घर में बनी चिकन करी खाने के मुद्दे पर अपने पिता शीना के साथ विवाद हो गया और उसके बाद उसके पिता ने कथित रूप से उसकी हत्या कर दी. सूत्रों ने बताया कि शिवराम का पिता जब घर लौटा तब तक घर में बनी चिकन करी खाई जा चुकी थी. इसको लेकर शिवराम का अपने पिता से झगड़ा हो गया. इसी दौरान गुस्से में तमतमाए शिवराम के पिता ने उसको लकड़ी के डंडे से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची सुब्रह्मण्य पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शिवराम के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.
NEWS SOURCE : ndtv
