
बहुत लोगों के लिए डांस करना सिर्फ समय बिताने का एक तरीका होता है, जबकि कुछ के लिए डांसिंग एक तरह की थेरापी है. कुछ लोगों को डांस करना इतना पसंद होता है कि जैसे ही वो गाना सुनते हैं, तुरंत नाचने लगते हैं. ऐसे मस्तमौला लोगों को देखना मजेदार अनुभव होता है. हाल ही में एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो खूब मस्ती से डांस कर रहा है. उसके डांस (Man dance in lungi on Muaqabla song) करने का तरीका इतना गजब का है कि उसे देखने से लग रहा है कि अगर उसे अच्छी ट्रेनिंग दी जाए तो वो बड़े-बड़े को मात दे देगा.
इंस्टाग्राम अकाउंट @johndasyoutube पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो किसी गांव के इलाके का लग रहा है जिसमें कुछ लोग डांस कर रहे हैं. उनके बीच एक व्यक्ति लुंगी पहनकर भी नाचते हुए नजर आ रहा है. उसके साथ में भी एक शख्स है कमाल का डांस कर रहा है. लोग प्रभुदेवा (Prabhudeva Muqabala dance video) के गाने ‘मुकाबला’ पर डांस कर रहे हैं.
लुंगी पहनकर किया डांस
शख्स अपनी लुंगी ऊपर चढ़ाकर बांधता है और फिर जोरदार डांस करने लगता है. वो आम आदमी लग रहा है, जिसने शायद कभी भी डांस की ट्रेनिंग भी नहीं ली होगी पर उसके बावजूद भी शख्स गजब का डांस करता दिख रहा है. पैर और हाथ को हिलाने का अंदाज, नीचे-ऊपर झुकना और बाकियों के साथ डांस करना भी काफी मजेदार है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- “गरीबों का प्रभुदेवा!”
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये देसी टैलेंट है, वहीं एक ने कहा कि गरीबों का…..कहना गलत है, उस आदमी के अंदर टैलेंट है. एक ने कहा कि शख्स बहुत अच्छा नाच रहा है. एक ने कहा कि गरीबों के ऊपर हंसना आम बात हो गई है, वो लोग काफी अच्छा डांस कर रहे हैं, उनकी तारीफ करनी चाहिए.
NEWS SOURCE : news18
