Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें दिल्ली-मुंबई से यूपी तक का हाल, कोरोना केस में उछाल, 7830 नए मरीज

जानें दिल्ली-मुंबई से यूपी तक का हाल, कोरोना केस में उछाल, 7830 नए मरीज

faridabadnews24By faridabadnews24April 12, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. बुधवार को जारी आकंड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 7,830 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. वहीं संक्रमण दर की बात करें तो उसमें भी बढ़ोतरी हुई है. जहां मंगलवार को ये दर 2.88 फीसदी थी, वहीं आज 3.65 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, साप्ताहिक संक्रमण दर भी मंगलवार से बढ़ी है. जहां मंगलवार को ये दर 3.81 फीसदी थी, वहीं बुधवार को साप्ताहिक संक्रमण दर 3.83 फीसदी हो गई है. इसके अलावा मंगलवार को कोरोना के 5,676 नए मरीज मिले थे.

दिल्ली में 980 नए मरीज

 

दिल्ली में मंगलवार को 980 नए मामले सामने आए थे. इसके अलावा दो मरीजों की जान भी चली गई थी. वहीं संक्रमण दर की बात करें तो ये 25.98 फीसदी दर्ज की गई थी. वहीं अगर टेस्टिंग की बात करें तो सिर्फ 3,772 टेस्ट ही गए थे. दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं.

 

महाराष्ट्र में 919 नए केस

महाराष्ट्र में भी 919 केस सामने आए थे और एक शख्स की मौत हो गई है. महाराष्ट्र में जहां सोमवार को सिर्फ 328 मामले सामने आए थे, उसके बाद अचानक मामलों में करीब तीन गुना तेजी चिंताजनक है. इसके अलावा उत्तराखंड में भी 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, राज्य में 108 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 197 पहुंच गई है.

यूपी में कोरोना बढ़ाई रफ्तार 

इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार डरा रही है. यहां पर 402 नए मामले सामने आए. अकेले लखनऊ में 83 केस दर्ज हुए और गाजियाबाद में भी 70 मामले सामने आए. अब मामले ज्यादा आ रहे हैं, ऐसे में यूपी में सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं, वहीं जो संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं, उन पर निगरानी रखने को भी कहा गया है.

 

 

एक्सपर्ट्स ने क्या बताया है? 

भारत में मिल रहे कोरोना के मामलों में 38 फीसदी केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के मिल रहे हैं. जिनोम सिक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना केसों में 38.2% केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं. INSACOG ने बीते गुरुवार को जारी अपने बुलेटिन में बताया कि मार्च के तीसरे हफ्ते तक लिए गए सैंपल में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट सबसे ज्यादा पाया गया. खासतौर पर भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में. बुलेटिन में कहा गया है कि भारत के विभिन्न भागों में नया वैरिएंट XBB.1.16 देखा गया है

 

 


NEWS SOURCE : aajtak

7830 new patients faridabadnews faridabadnews24 Know the condition from Delhi-Mumbai to UP surge in corona cases
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.