Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सिसोदिया और सत्येंद्र की याद आई तो बोले केजरीवाल, AAP नेताओं को 10 महीने तक जेल में रहना होगा

सिसोदिया और सत्येंद्र की याद आई तो बोले केजरीवाल, AAP नेताओं को 10 महीने तक जेल में रहना होगा

faridabadnews24By faridabadnews24April 12, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि इस वक्त देश में कुछ ताकतें मिलकर ‘आप’ का विरोध कर रही हैं। जो लोग पार्टी के साथ हैं, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। सभी आप नेताओं को कम से कम आठ से दस महीने जेल में जाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

 

केजरीवाल आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद यहां जश्न का आयोजन किया गया था। इस मौके पर जुटे कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पार्टी में सेवा के लिए आए हैं। अगर किसी के मन में पद की इच्छा तो वह इसे निकाल दें या फिर पार्टी छोड़ दें। दूसरा, अब जो लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं, विरोधी उन्हें निशाना बना रहे हैं। वह आप सभी को जेल में डाल देंगे। इसके लिए आपको पूरी तरह तैयार रहना पड़ेगा।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज खुशी के इस अवसर पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बहुत याद आ रही है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर मिसाल पेश की लेकिन विरोधियों ने उन्हें जेल भेज दिया।

 

AAP जिला कार्यालयों पर मनाएगी जश्न

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी प्रदेश और जिला कार्यालयों पर जश्न मनाने की घोषणा की है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

 

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में गोपाल राय ने कहा कि बुधवार को देशभर जश्न मनाने के साथ पदयात्राएं निकाली जाएंगी। पार्टी के ‘मेक इंडिया नंबर-1’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनने से राज्यों में चुनाव लड़ने में सहूलियत मिलेगी। दस के बजाए उम्मीदवार को सिर्फ एक प्रस्ताव चाहिए। पूरे देश में आधिकारिक तौर पर हमारा चुनाव चिह्न झाड़ू आरक्षित हो जाएगा।

 

केजरीवाल ने लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 9871010101 पर मिस्ड कॉल कर पार्टी से जुड़ें। हम मिलकर देश को नंबर वन बनाएंगे। देश के करोड़ों लोगों को सलाम जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।

NEWS SOURCE : livehindustan
AAP leaders will have to stay in jail for 10 months faridabadnews faridabadnews24 Kejriwal said Remembering Sisodia and Satyendra
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.