Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत : गोल्डी अरोड़ा

दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत : गोल्डी अरोड़ा

faridabadnews24By faridabadnews24April 17, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : फरीदाबाद स्थित विजय यादव क्रिकेट अकादमी में चल रहे फरीदाबाद व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग में रविवार को राजस्थान रजवाड़े बनाम महाराष्ट्र टाईगर के मध्य मैच खेला गया। महाराष्ट्र ने टासॅ जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 140 का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान राजवाड़े की पूरी टीम 86 रनों पर ऑल आऊट हो गई और महाराष्ट्र टाईगर ने 54 रनों से मैच जीत लिया। महाराष्ट्र की ओर से पुरुषोत्तम ने सर्वाधिक 30 गेंदों पर 69 रन बनाएं, जबकि दो विकेट भी लिए इसलिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में लेबर ऑफ़ मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सेक्रेट्री पंकज सिन्हा मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, जीएसटी विभाग के एडीशनल कमिश्नर राघवेंद्र पाल , डिविजनल मजिस्ट्रेट पंकज सेतिया, एसडीएम अनिल यादव, फरीदाबाद नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा एवं स्पेशल अचीवर ट्रस्टी टोनी पहलवान मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यातिथि पंकज सिन्हा एवं राघवेंद्र पाल ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी हौंसला अफजाई की।

 

 

उन्होंने कहा कि हार के बाद ही जीत का अलग जुनून होता है और यह जीत जहां महाराष्ट्र को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी वहीं राजस्थान के लिए यह हार उन्हें आत्ममंथन करने वाली है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि दिव्यांग भी हमारे समाज का अभिन्न अंग है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करने से उनकी हौंसला अफजाई होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकारें दिव्यांगों के हितों के लिए अनेकानेक योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लेकर वह भी समाज की मुख्यधारा से जुडकऱ सामान्य जीवन जी रहे है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में आए सभी खिलाडिय़ोंं के प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ की और उनसे कहा कि वह अपने आपको कमजोर ना समझे बल्कि इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करके अपना व अपने प्रदेश का नाम रोशन करते रहे।

 

 

समापन समारोह में पहुंचे मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथियों का आयोजन कमेटी ने स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक प्रताप चौधरी, एकता रमन, हरियाणा गुरूद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य राणा कौर भट्टी, सुनील कुमार, मॉर्निंग हेल्थ क्लब से जितेंद्र चौधरी, अजय नरवत, आशीष माटा, विकास शर्मा, मनीष बत्रा एवं श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 15 गुरुद्वारा के सभी सदस्य सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि फरीदाबाद में 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक तीन दिवसीय इस व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडिय़ो ने अपना दमखम दिखाया और अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन किया।

BJP government is trying to connect the disabled with the mainstream of the society: Goldie Arora faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.