Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखें प्रारूप मतदाता सूची, हरियाणा की 4 नगर परिषदों और 22 नगर पालिकाओं के चुनाव की तैयारी

देखें प्रारूप मतदाता सूची, हरियाणा की 4 नगर परिषदों और 22 नगर पालिकाओं के चुनाव की तैयारी

faridabadnews24By faridabadnews24April 17, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 नगरपरिषदों और 22 नगरपालिकाओं के होने वाले चुनावों के मद्देनजर आज जारी प्रारूप मतदाता सूचियों में दावे व आपत्तियां 21 अप्रैल, 2023 तक दर्ज किए जा सकते हैं।  हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद अम्बाला सदर, सिरसा, थानेसर और नगर पालिका बराड़ा, बवानी खेड़ा, सिवानी, लोहारू, जाखलमण्डी, फर्रुखनगर, नारनौंद, आदमपुर, बेरी, जुलाना, सीवन, पुण्डरी, कलायत, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा और रादौर के आम चुनाव तथा नगर परिषद नारनौल के वार्ड 16 के उप-चुनाव व नगरपालिका राजौंद के वार्ड 5 के उप-चुनाव के लिए सम्बन्धित उपायुक्तों द्वारा प्रारूप मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई  है।

 

उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची सम्बन्धित नगर निकायों के कार्यालय, पुनरीक्षण अधिकारी के कार्यालय, नगर निकाय के क्षेत्र में स्थापित किये जाने वाले मतदाता सूचना और संग्रह केंद्र तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई विधान सभा की मतदाता सूची जोकि अंतिम रूप से 05 जनवरी, 2023 को प्रकाशित की गई थी, उसमें दर्ज है, परन्तु उसका नाम सम्बन्धित नगर परिषद या नगरपालिका की मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है, ऐसे मतदाता सम्बन्धित नगरपरिषद नगरपालिका की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने अथवा नाम कटवाने या नाम में शुद्धि हेतु निर्धारित आवेदन पत्र फार्म-‘‘क’’ व ‘‘ख’’ में हरियाणा नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1978 के नियम-4 के अन्तर्गत सम्बन्धित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष अपने दावे व आपत्तियां 21 अप्रैल,2023 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी मतदाताओं को यह भी सूचित किया जाता है कि हरियाणा नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1978 के नियम-4 के अनुसार केवल उन्हीं व्यक्तियों के नाम सम्बन्धित नगरपरिषद/ नगरपालिकाओं की मतदाता सूची में शामिल किये जा सकते हैं, जिनके नाम सम्बन्धित विधान सभा की मतदाता सूची में दर्ज हो।

अत: यदि कोई व्यक्ति सम्बन्धित नगरपरिषदों/नगरपालिकाओं की वार्डवार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहता है तो पहले उसे अपना नाम सम्बन्धित विधान सभा की मतदाता सूची में दर्ज करवाना होगा। उसके बाद ही वह व्यक्ति अपना नाम सम्बन्धित नगरपरिषद् नगरपालिका की मतदाता सूची दर्ज करवाने हेतु आवेदन कर सकता है।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 preparation for election of 4 Municipal Councils and 22 Municipal Committees of Haryana View draft voter list
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.