
अगर आप व्हाट्सएप (WhatsApp) यूज करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। कहीं ऐसा न हो जाए कि व्हाट्सएप के इस्तेमाल से आपको लाखों रुपयों का नुकसान हो जाएग। जी हां, हैरान करने वाली बात है कि ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगने का नया-नया तरीका निकाला है। व्हाट्सएप से ठगी के तरीकों को जानकर तो पुलिस भी दंग रह गई है। व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हुए लोगों को अलर्ट और सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है।
यदि आपके व्हाट्सएप पर दोस्त, परिचित या रिश्तेदार अपने आपको किसी मुसीबत में बताकर आपसे पैसे की मांग कर रहे हैं तो आप बिना सोचे-समझे और जानकारी लिए मेसेज के आधार पर किसी के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर न करें। साइबर जालसाज इन दिनों व्हाट्सएप को हैक कर ऐसे मेसेज भेज रहे हैं और पैसे ठग रहे हैं। पिथौरागढ़ में रोजाना ही ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। झांसे में आकर कुछ लोग मदद के चक्कर में अपना धन भी गंवा चुके हैं। डिजीटल की इस दुनिया में सोशल मीडिया का बोलबाला है। इस बात का फायदा उठाकर अराजक तत्व लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
फेसबुक के बाद साइबर अपराधी अब व्हाट्सएप आईडी हैक कर रहे हैं और घर के किसी सदस्य की बीमारी का हवाला देकर, दुर्घटना होने की बात कहकर या अन्य कारणों से रुपये मांग रहे हैं। ऐसे में आईडी हैक कर मेसेज के जरिए अगर कोई पैसे मांगता है तो थोड़ा ठहर जाएं और पूरी जांच पड़ताल कर लें। कहीं ऐसा न हो इसकी आड़ में आप ठगे जाएं। रुपये ट्रांसफर करने से पहले फोन पर बात जरूर कर लें, नहीं तो आप साइबर अपराधियों का शिकार हो सकते हैं। तीन दिन पूर्व जिले के कांग्रेस नेता का भी व्हाट्सएप आईडी साइबर अपराधियों ने हेक कर ली और उनके परिचित लोगों से धन की मांग करने लगे। कुछ दिन पूर्व ही जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति का भी व्हाट्सएप आईडी को भी हेक किया गया।
तीन माह में 15 मामलें पुलिस तक पहुंचे
तरह लोगों को ठगा जा रहा है इसका अंदाजा पुलिस तक पहुंच रही शिकायतों से भी लगाया जा सकता है। साइबर सैल के प्रभारी मनोज पांडेय की माने तो बीते जनवरी से अब तक इस तरह के 15 लोगों ने शिकायत पत्र दिया है। बीते दिनों ही एक युवती के साथ दस हजार की ठगी होने का मामला सामने आया है।
ऐसे रहें ठगों से सावधान
-अनजान नंबर से आने वाले मैसेज को नजरअंदाज करना ही बेहतर है।
-अगर फिर भी आपको लगता है कि अनजान नंबर वाला आपका परिचित है तो आप मैसेज को सिर्फ पढ़ लें पर लिंक पर क्लिक न करें।
-अनजान नंबर से या स्वयं को आपका रिश्तेदार बताते हुए आए मैसेज में अगर पैसों की मदद मांगी जाए तो रुपये ट्रांसफर न करें।
-रुपये भेजने से पहले वेरिफाई जरूर करें कि वह असली बंदा है या नकली।
-संबंधित व्यक्ति के असली नंबर पर कॉल करें जिसकी पहचान वो आपको बता रहा हैं।
-रुपये ट्रांसफर करने से पहले अकाउंट होल्डर का नाम भी चेक करें, अगर मदद मांगने वाले का नाम और खाते में दिए गए नाम में अंतर है तो अलर्ट हो जाएं।
मनोज पाण्डेय, प्रभारी साइबर सैल पिथौरागढ़।
